जेल से वायरल हुई राम रहीम की चिट्ठी, जिसे पढ़ आप भी ठोक लेंगे अपना माथा, कहेंगे अब पता चली ये सच्चाई

Published : Jan 27, 2021, 01:22 PM ISTUpdated : Jan 27, 2021, 02:01 PM IST

सिरसा (Haryana) ।  सोशल मीडिया पर एक चिट्‌ठी वायरल हो रही है, जो डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम द्वारा सुनारिया जेल रोहतक से अपनी मां और समर्थकों के नाम चिट्‌ठी लिखी बताई जा रही है। जिसपर जेलर की मुहर लगी हुई है। जिसे पढ़ने के बाद हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। बता दें कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। एक मामले में उसे 20 साल की और दूसरे मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।तीन साल से राम रहीम जेल में है और उनके बिना ही अब डेरे में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

PREV
15
जेल से वायरल हुई राम रहीम की चिट्ठी, जिसे पढ़ आप भी ठोक लेंगे अपना माथा, कहेंगे अब पता चली ये सच्चाई

बताते चले कि शाह सतनाम सिंह के 102 वें जयंती पर शाह सतनाम जी धाम, सिरसा में नामचर्चा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हनीप्रीत इंसां, राम रहीम की पत्नी, दोनों बेटियां, दोनों दामाद और बेटा व बहू भी शामिल हुए थे।
(फाइल फोटो)
 

25

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी गुरमीत ने लिखा था, जिसे 25 जनवरी को जेल से जारी किया गया। डेरे के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की जयंती पर आयोजित नाम चर्चा के दौरान यह चिट्‌ठी संगत को पढ़कर सुनाई गई। बता दें राम रहीम इससे पहले भी 13 मई व 28 जुलाई 2020 को भी अपनी मां व संगत के नाम चिट्ठी लिखी थी।
(फाइल फोटो)

35

राम रहीम ने चिट्ठी में लिखा कि अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं जल्द आऊंगा और अपनी मां का इलाज करवाऊंगा। जब मैं अपनी मां से अस्पताल में मिलने आया था तो उनकी तबियत गंभीर थी। लेकिन, मुझसे मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। 
(फाइल फोटो)

45

राम रहीम ने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए एक मुहिम को शुरू करने का निर्देश डेरा श्रद्धालुओं को दिया। हम दो, हमारे दो या फिर हम दो, हमारा एक की मुहिम शुरू करने पर डेरा श्रद्धालुओं ने सहमति जताई है।
(फाइल फोटो)

55

दूसरी ओर चिट्‌ठी को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि राम रहीम को बीमारी, आशीर्वाद जैसे शब्द नहीं लिखने आता है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
 

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories