पहला डंडा पड़ने पर सांड ने आदमी को पीछे धकेला और चुपचाप खड़ा हो गया, पर दूसरी बार जैसे बेइज्जती नहीं हुई सहन

पंचकूला, हरियाणा. घर के बाहर चुपचाप खड़े सांड को डंडा मारना एक शख्स के लिए खतरनाक साबित हुआ। पहला डंडा पड़ने पर सांड ने शख्स को पीछे धकेला और शांत खड़ा हो गया। लेकिन जब शख्स ने दूसरी बार डंडा बरसाया, तो जैसे सांड यह सहन नहीं कर सका। उसने शख्स को सींगों से उठाकर दूर फेंक दिया। इससे शख्स घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। हैरानी की बात यह यह है कि शख्स के बेहोश होने पर सांड ने उस पर हमला नहीं किया। बल्कि वहां से चला गया। बाद में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सांड को पकड़कर ले गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना सेक्टर-26 में  देखने को मिली। देखें कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2020 6:37 AM IST

18
पहला डंडा पड़ने पर सांड ने आदमी को पीछे धकेला और चुपचाप खड़ा हो गया, पर दूसरी बार जैसे बेइज्जती नहीं हुई सहन

चित्र में देख सकते हैं कि सेक्टर-26 के रहने वाले राजेन्द्र सिंह कैसे सांड को भगाने उस पर डंडे से हमला कर रहे थे। इसके बाद सांड भड़क उठा।
 

28

घटना रविवार सुबह की है। सांड उनके घर के बाहर खड़ा था। उसे भगाने राजेंद्र सिंह डंडा लेकर पहुंचे थे।

38

पहले तो सांड चुपचाप खड़ा रहा। मानों किसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। इस बीच राजेंद्र सिंह ने उसे डंडा दिखाकर डराया।

48

जैसे ही राजेंद्र सिंह ने सांड को डंडा मारा, उसने गुस्से में आकर उन्हें पीछे धकेल दिया।

58

राजेंद्र सिंह ने दुबारा सांड पर डंडे से हमला किया। तब सांड शांत हो चुका था। लेकिन डंडा पड़ते ही भड़क उठा।

68

डंडा पड़ते ही सांड भी लड़ाई की पोजिशन में आ गया और राजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया।

78

सांड ने राजेंद्र सिंह को उठाकर दूर फेंका और कुछ देर शांत खड़ा रहकर वहां से चला गया।

88

सांड 4-5 घंटे तक गलियों में घूमता रहा। इस दौरान लोगों में दहशत बनी रही। लेकिन उसने अन्य किसी पर हमला नहीं किया। बाद में नगर निगम की टीम उसे पकड़कर ले गई।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos