पोर्न के धंधे से लेकर तंत्र-मंत्र तक, किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं है जलेबी बाबा की कहानी

फतेहाबाद (हरियाणा). 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप करने के वाले पाखंडी अमरवीर उर्फ को जलेबी बाबा को अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। हरियाणा फतेहाबाद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस 67 साल के बाबा को उसके गुनाहों की सजा का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत आईटी एक्ट में 5 साल और रेपल केस में 14 साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि दोनों सजा एक साथ चलेंगी। इसके अलावा उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जानिए कैसे पाखंडी अमरवीर बन गया जलेबी बाबा...

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 11, 2023 12:46 PM IST / Updated: Jan 11 2023, 07:27 PM IST

18
  पोर्न के धंधे से लेकर तंत्र-मंत्र तक, किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं है जलेबी बाबा की कहानी

दरअसल,  63 साल के अमरवीर बाबा के  गुनाहों की सजा का ऐलान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बलवंत सिंह ने किया है। कोर्ट ने इस आरोपी  को वैसे तो 5 जनवरी को रेप के आरोप में दोषी ठहराया था। लेकिन सुनवाई पूरी नहीं होने के चलते उसे सजा नहीं सुनाई थी। जैसे ही न्यायाधीश द्वारा दोषी ठहरा तो बाबा अदालत जज के सामने ही में फूट-फूट कर रोने लगा।

28

जलेबी बाबा महिलाओं से तंत्र-मंत्र के बहाने  महिलाओं को नशीली गोलियां चाय में डालकर पिलाता था। इतना ही नहीं इन पीड़िताओं को कभी कभी वो अफीम तक खिला देता था। जैसे ही महिलाएं बेसुध हो जाती तो अपने असली यानि पाखंडी अवतार में आ जाता। फिर उनके साथ रेप करता था। रेप करते वक्त उनके नग्न हालत में तस्वीरें और वीडियो बना लेता था। फिर इन्हीं फोटोज और वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल करता था। 

38

सैंकड़ों महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाला ये बाबा बहुत ही शातिर था। तन पर पीले और भगवा कपड़े धारण करता और गले में रूदाक्ष-तुलसी की माला पहनता था। कोई उसको देखकर नहीं कह सकता था कि यह बाबा के नाम पर दरिंदा होगा। जिसने 100 से ज्यादा महिलाओं का रेप किया है।  बाबा ने अपने चेहरे की तरह नाम भी कई रखे हुए थे। हालांकि लोग उसे जलेबी बाबा कहकर पुकारते थे। दिखने में साधु  लेकिन असल जिंदगी में एकदम जलेबी की तरह टेढ़ा था। 

48

बता दें कि इस पापी बाबा ने का हरियाणा के टोहाना में एक आश्रम था, जिसमें उसने एक तहखाना यानि सुरंग बना रखी थी। बताया जाता है कि वह इसी गुफा में महिलाओं के साथ रेप करता था। इसके अलावा इन्हीं तहखानों में यह बाबा बेबस और मजबूर लड़कियों के साथ बलात्कार कर उनकी गंदी फिल्में अपने मोबाइल सीडी में रिकॉर्ड करता था। पुलिस ने जब इस तहखाने की तलाशी ली 120 महिलाओं के साथ की अश्लीलत की सीडी बरामद की।

58


बाबा इतना रंगीन मिजाज था कि उसने अपने आश्रम की गुफा में एक चलती-फिरती पोर्न फिल्मों की इंड्रस्ट्री खोल रखी थी। उसके पास से 120 से ज़्यादा लड़कियों की अश्लील फिल्में मिली हैं।  वो लड़कियों को तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाकर उनसे वो सब कराता था, जो पोर्न इंड्रस्टी में होता है। इतना ही नहीं वो सम्मोहन विद्या भी जानता था। भूत-प्रेत का ड्रामा कर उनको डराता-धमकाता था। ज्यादती करने के बाद महिलाओं को शपथ भी दिलवाता था। इन्हीं लड़कियों से सीडी के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे ड्रग्स की सप्लाई भी करवाता था। 
 

68

बता दें कि टोहाना सिटी पुलिस ने जांच के दौरान बताया की अमरवीर बाबा के खिलाफ पहला मामला 19 जुलाई, 2019 को तब दर्ज किया था, जब एक महिला के साथ उसका वीडियो वायरल हो गया था। बाद में जब उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसके पास ऐसे सैंकड़ों गंदे वीडियो मिले। 2018 में एक महिला ने उस पर मंदिर के अंदर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी

78


अमरवीर सालों पहले टोहाना में एक जलेबी का ठेला लगाया करता था। यहीं उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी। जिसने उसे तांत्रिक साधनाओं में दीक्षित किया। बताया जाता है कि इसके बाद वह अचानक से गायब हो गया था। लेकिन साल 2018 में वह फिर आ गया और मंदिर के बगल में अपना घर बनाया। यहां पर तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की बीमारी ठीक करने लगा। कई महिलाएं संतान प्राप्ति और भूत-प्रेत का असर खत्म करने के लिए उसके पास आने लगीं। इन्हीं महिलाओं को नशीला पदार्थ देता था और इसके बाद उनका रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगता था। 

88

जेलेबी बाबा के गुनाहों की फाइल अब पांच साल बाद फिर खुली। जिसमें अदालत ने 5 जनवरी  2023 को उसे दोषी ठहराया। 6 जनवरी को उसकी सजा पर बहस की गई। सुनवाई पूरी नहीं होने पर 9 जनवरी 2023 को सजा के ऐलान की तारीख तय की गई थी। लेकिन इस दिन भी भी उसकी सजा पर बहस जारी रही। फिर अगले दिन 10 जनवरी को कोर्ट ने उसे सजा सुना दी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos