रात में सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें, अगले दिन से ही पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

Published : May 21, 2022, 05:00 PM IST

हेल्थ डेस्क : अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि रात के समय हमें हल्का खाना चाहिए, हमें फल नहीं खाने चाहिए, हमें खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसे में लोगों का बड़ा सवाल रहता है कि रात के समय आखिर खाए तो क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? तो चलिए आज आपकी इस समस्या को दूर करते और आपको बताते हैं 7 ऐसी चीजें जो आपको रात को सोने से पहले बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, क्योंकि यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं और अगले दिन से ही आपको आलस, थकावट और अन्य समस्या हो सकती हैं...

PREV
17
रात में सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें, अगले दिन से ही पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

चीज 
जी हां पिज़्ज़ा, पास्ता के ऊपर भर भर के डाला जाने वाला चीज आपको रात के समय नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है जो आपकी नींद को प्रभावित करता है।

27

चॉकलेट 
अगर आपको रात को मीठा खाने की आदत है तो आप चॉकलेट खाना छोड़ दें, क्योंकि इसमें कैफीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी नींद को डिस्टर्ब कर सकता है और आपको सोने में दिक्कत आती है। ऐसे में सोने से पहले कभी भी चॉकलेट नहीं खाना चाहिए।

37

ड्राई फ्रूट्स 
रात में सोने से पहले हमें ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होते है और रात के समय से खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे सही समय सुबह है।

47

प्रोटीन 
प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडा, पनीर, नॉनवेज यह सारी चीजें हमें रात में नहीं खानी चाहिए, क्योंकि रात को हमारे पचाने की क्षमता 50% तक कम हो जाती है और प्रोटीन वाले खाने को पचाने में अधिक समय लगता है।

57

ग्रीन टी 
अगर रात के समय आपको ग्रीन टी पीने की आदत है तो इसे बदल लीजिए, क्योंकि इसमें भी कैफीन पाया जाता है और कैफीन की अधिकता नींद पर असर डालती है। ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट है।

67

मसालेदार खाना 
रात के समय हमें मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पेट में जलन, बेचैनी, एसिडिटी यह समस्या हो सकती है।
 

77

फल 
रात के समय हमें कुछ विशेष फल जैसे कि तरबूज-खरबूज इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा रात में सेब भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर होता है और फाइबर को खाने के बाद सोने से गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। रात में संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह अम्लीय होता है, इससे  पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

और पढ़ें: कोरोना के बीच मंकी पॉक्स का बढ़ा खतरा, ब्रिटेन के बाद अमेरिका में सामने आया मामला, जानें कारण और लक्षण

सोते वक्त आता है पसीना तो हो जाएं सावधान! कैंसर समेत हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

तपती गर्मी में मेकअप को लेकर हैं परेशान, तो स्वेट-प्रूफ रखने के लिए अपनाए ये 6 खास ट्रिक्स

Recommended Stories