35 साल से प्रेग्नेंट है ये महिला, पेट में हुआ दर्द तो हुआ खुलासा, डॉ. ने निकाला 7 महीने का भ्रूण

Published : Dec 28, 2021, 12:30 PM IST

हेल्थ डेस्क: दुनिया में कई तरीके के अजीबोगरीब मामले सुनने और देखने में आते है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाता है। कुछ ऐसा ही मामला अल्जीरिया (algeria) से सामने आया है, जहां पर एक 73 साल की बूढ़ी औरत के पेट से 35 साल पुराना बच्चा निकाला गया। जी हां, पिछले 35 सालों से यह महिला अपने पेट में बच्चे को पाल रही थी। जब इस बात का खुलासा डॉक्टर्स ने किया, तो सभी लोग दंग रह गए। आपको बताते हैं क्या है यह पूरी घटना...

PREV
16
35 साल से प्रेग्नेंट है ये महिला, पेट में हुआ दर्द तो हुआ खुलासा, डॉ. ने निकाला 7 महीने का भ्रूण

यह घटना है पूर्वी अल्जीरिया के स्किकडा शहर की, जहां एक स्वास्थ्य सुविधा में मेडिकल टीम ने 73 साल की उम्र की एक बूढ़ी औरत के गर्भ में पिछले 35 सालों से पल रहे भ्रूण को बाहर निकाला है।

26

इसे बेबी स्टोन (baby stone) नाम दिया गया है। ये भ्रूण 2 किलो और 7 महीने का है। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की घटना तब होती है जब प्रेग्नेंसी गर्भाशय के बजाय पेट में बनती है।

36

इस महिला के साथ भी ऐसा ही ही हुआ जब 1981 में इसके गर्भ के जगह बच्चा पेट में बनने लगा। इस महिला को पता भी नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट है और सालों तक अपने पेट में इस मृत भ्रूण को पालती रही।

46

बताया जा रहा है कि खून की कमी के कारण पेट में भ्रूण विकसित नहीं हो पाता और बाद में भ्रूण स्टोन में तब्दील हो जाता है। इसे लिथोपेडियन (Lithopedion) कहा जाता है। इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ और उसका भ्रूण भी मर गया और स्टोन में बदल गया।

56

जब इस महिला के पेट में दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचीं। फिर डॉक्टर महिला का चेकअप किया, तो सभी दंग रह गए। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पेट में कई सालों से सात महीने का भ्रूण मौजूद है।

66

महिला को इससे पहले भी कई बार पेट दर्द की शिकायत हुई थी, लेकिन उसे भ्रूण के बारे में पता नहीं चला। जब इस बारे में खुलासा हुआ, तो डॉक्टर ने ऑपरेट करके 7 महीने के भ्रूण को पेट से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- नई रिसर्च में खुलासा- प्रेगनेंसी में मां की डाइट से बढ़ता है बच्चे में मोटापा, अच्छे खाने से कम होता है खतरा

रिसर्च में हुआ खुलासा आपके शरीर के लिए घातक है Air Pollution, ऐसे करें बचाव

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories