Doctors day 2022: सिर्फ सेब ही नहीं डॉक्टर्स से रहना है दूर तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 फूड

हेल्थ डेस्क : वह कहावत तो आपने सुनी होगी "an apple in a day keeps the doctor away" यानी दिन में एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है। लेकिन सिर्फ सेब ही क्यों आज हम आपको बताते हैं, ऐसे 10 फूड आइटम जो आपको डॉक्टर से दूर रख सकते हैं। भला कौन चाहता है कि वह डॉक्टर के चक्कर लगाए लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बीमारियों के चलते हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। वैसे तो 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे (Doctors day 2022) मनाया जाता है, लेकिन किसी को भी डॉक्टर के पास जाना अच्छा नहीं लगता और लोगों को हेल्दी और फिट रहना पसंद है। तो हेल्दी और फिट आप कैसे रह सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 3:45 AM IST

110
Doctors day 2022: सिर्फ सेब ही नहीं डॉक्टर्स से रहना है दूर तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 फूड

गर्म पानी 
अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए आपको रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। यह वह सीक्रेट है जिससे आप डॉक्टर से कोसों दूर रह सकते हैं।

210

खट्टे फल 
सेब ही क्यों खट्टे फल भी हमें डॉक्टर से दूर रखते हैं। जी हां, इन खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। जिसके चलते हम बार-बार बीमार नहीं होते हैं और बीमारियों से बचे रहते हैं।

310

अदरक 
अदरक में एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से बचाते हैं। आप अदरक का पानी या अदरक की चाय को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहता है।

410

ब्रोकली 
हरे रंग की गोभी या ब्रोकली सफेद गोभी से बेहद ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, सी, के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी मौजूद होता है, जो हमारी सेहत को तंदुरुस्त रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है।

510

ड्राई फ्रूट्स 
नट्स या ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम, अंजीर और काजू यह हमें अंदर से स्ट्रांग करने का काम करते हैं और डॉक्टर और बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं।

610

तुलसी 
हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है। यह ना सिर्फ एक पवित्र पौधा है, बल्कि इसमें कई सारे गुण भी पाए जाते हैं। रोज सुबह तुलसी और काली मिर्च की चाय पीने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

710

पालक 
पालक एक सुपरफूड है जो ना सिर्फ आयरन बल्कि विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। यह हमें संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
 

810

हल्दी 
हल्दी के गुणों के बारे में कौन नहीं जानता। यह ना सिर्फ हमें ताकत देता है बल्कि हमारे रूप रंग को भी निखारती है। इसमें Anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। साथ ही इस में पाए जाने वाला करक्यूमिन तत्व हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

910

नारियल 
नारियल पानी, सूखा नारियल या नारियल का तेल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें लॉरिक एसिड और कैप्रीलिक एसिड होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
 

1010

दही 
दही ना सिर्फ हमारे शरीर को ठंडक देता है बल्कि हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इसलिए दिन में एक कटोरी दही का रोज सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Doctors Day पर 'धरती के भगवान' का करें धन्यवाद, उन्हें भेजें ये मैसेज, कोट्स और स्टेट्स

खाली पेट एक गिलास करेले के जूस से शुरुआत करें दिन, वजन कम होने के साथ मिलेंगे कई और फायदें

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos