सुबह उठकर सबसे पहले खाएंगे पेड़ पर लगी ये 5 पत्तियां तो दूर होंगी कई बीमारियां

हेल्थ डेस्क: कहते हैं अगर हमारी सुबह हेल्दी तरीके से हुई हो तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। खासकर सुबह खाली पेट कुछ चीजों के सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। वैसे तो अधिकतर लोग सुबह गर्म पानी का सेवन करते हैं, लेकिन हम आपको बताते हैं ऐसी पत्तियों के बारे में जिनका खाली पेट सेवन किया जाए तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही ये पत्तियां इम्यूनिटी को भी बढ़ाने का काम करती है...

Deepali Virk | Published : Jan 9, 2023 3:26 AM IST

15
सुबह उठकर सबसे पहले खाएंगे पेड़ पर लगी ये 5 पत्तियां तो दूर होंगी कई बीमारियां

नीम की पत्ती 
नीम के गुणों से तो हम सभी वाकिफ हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट नीम की ताजा और कोमल पत्तियों का सेवन करते हैं तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी कंट्रोल रहता है। नीम की पत्तियां खून को साफ करती हैं और स्किन को पिंपल्स से दूर रखती है।

25

तुलसी की पत्ती 
सिर्फ धार्मिक रूप से नहीं आयुर्वेदिक रूप से भी तुलसी का बहुत महत्व है। यह काफी गुणकारी मानी जाती है। इसके अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सर्दी, खांसी, मौसमी बीमारियों से दूर रखती है।

35

पुदीने की पत्ती 
हर घर में पुदीने का इस्तेमाल चटनी, सब्जी या रायते में किया जाता है। लेकिन अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले पुदीने की दो से तीन पत्तियां चबाकर खाएंगे तो इससे पेट की समस्या दूर होती है जैसे- पेट फूलना,अपच,कब्ज, उल्टी-दस्त आदि से राहत मिलती है। क्योंकि पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है और दर्द को कम करता है।

45

अमरूद की पत्तियां 
इन दिनों मार्केट में खूब सारे अमरूद आ रहे हैं। कई लोगों के घर में भी अमरूद के पड़े लगे रहते हैं। अमरूद के साथ उसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती है। ये विटामिन सी और आयरन से भरपूर होती है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करती है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है।

55

करी पत्ते 
करी पत्ते में कार्मिनेटिव गुण पाया जाता है। इसे अगर रोज सुबह खाली पेट खाया जाए तो  पाचन में सुधार होता है और यह पेट फूलने से राहत देता है। यह ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करता है।

और पढ़ें: हफ्ते में एक दिन दही लगाने के जब जानेंगे 4 फायदे, तो खुद को नहीं कर पाएंगे कंट्रोल

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos