health tips: 1-2 नहीं शरीर को होती है इतने विटामिन की जरूरत, जानें Vitamin A से लेकर E तक के फायदे

हेल्थ डेस्क: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को जरूरी विटामिन (Vitamin) और मिनरल्स की बहुत आवश्यकता होती है। कहते है कि शरीर में अगर विटामिन की कमी हो जाए तो हम रोजमर्रा के काम करने में भी असमर्थ हो जाएंगे। वैसे तो आपने कई तरह के विटामिन्स के बारे में सुना होगा, जैसे- विटामिन डी, सी आदि। लेकिन आज हम आपको बताते हैं ऐसे 10 विटामिन के बारे में जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। इनकी कमी से हमें कई बीमारियां घेर सकती हैं तो अगर आप इन विटामिन का सेवन नहीं करते हैं तो आज से ही इन्हें लेना शुरू कर दें...

Asianet News Hindi | / Updated: Apr 17 2022, 07:00 AM IST

110
health tips: 1-2 नहीं शरीर को होती है इतने विटामिन की जरूरत, जानें Vitamin A से लेकर E तक के फायदे

विटामिन A
विटामिन ए हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी, सेल्स को बढ़ाने और कोशिकाओं को ठीक रखने का काम करता है। आपको विटामिन ए गाजर शकरकंद ,टमाटर, पालक ब्रोकली, केले, सीताफल और शिमला मिर्च जैसी चीजों में आसानी से मिल जाते हैं।
 

210

विटामिन B 
विटामिन बी हमारे दिमाग के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह हमें एनर्जी देने के साथ ही मेटाबॉलिज्म और कोशिकाओं की वृद्धि के लिए जरूरी होता है। खासकर प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं को इसका सेवन करने की जरूरत होती है। वजन कम होना, यादाश्त कम होना, मांसपेशियों की कमजोरी में भी विटामिन बी फायदेमंद होता है। विटामिन बी के स्रोत मांस, मछली, साबुत अनाज, बीन्स, हरी मटर, चावल, सूरजमुखी के बीज और दही आदि है।

310

विटामिन B2 
विटामिन बी के अलावा विटामिन B2 यानी कि राइबोफ्लेविन भी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही खून की कमी को भी दूर करता है। विटामिन b2 ऑर्गन मीट, अंडे, लीन मीट और हरी सब्जियों में पाया जाता है।

410

विटामिन B3 
विटामिन बी 3 शरीर में खाने को एनर्जी में कन्वर्ट करने में मदद करता है। यह स्किन और पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। साथ ही मानसिक समस्या, मनोभ्रंश को भी दूर करता है। विटामिन बी 3 आपको टूना मछली में भरपूर मात्रा में मिल जाएगा। इसके अलावा वेज में आपको एवोकाडो, मूंगफली, साबुत अनाज, मशरूम, आलू और हरी मटर से विटामिन बी3 मिलता है।
 

510

विटामिन B6 
विटामिन बी 6 मेटाबॉलिज्म तंत्रिका तंत्र, आंखों, त्वचा और लिवर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे शरीर की एनर्जी को भी बढ़ाता है। साथ ही मांसपेशियों की कमजोरी, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, घबराहट इन सब समस्याओं को भी कम करता है। विटामिन बी 6 का सबसे बड़ा स्रोत केला है। इसके अलावा दूध, टूना, सलमान मछली और अंडे में भी यह पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए गाजर, पालक, शकरकंद, हरी मटर और एवोकडो विटामिन बी 6 का बढ़िया स्रोत है।

610

विटामिन K 
विटामिन K हमारी हड्डियों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह शरीर में जमने वाले खून के थक्के और हड्डियों के चयापचय दोनों में मदद करता है। विटामिन  K हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है, जिसमें चौलाई, शलजम, पालक और केल शामिल है।
 

710

विटामिन B12 
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल को बनाने में मदद करता है। यह फोलिक एसिड को शरीर में पहुंचाने का काम करता है। विटामिन B12 की कमी से मानसिक समस्या, हड्डी, जोड़ों में दर्द, थकान, कमजोरी, कब्ज वजन कम होना, भूख ना लगना, डिप्रेशन और हाथ पैरों में सुन्नता भी हो सकती है। ऐसे भी आप अपनी डाइट में खमीर, टूना ,फोर्टिफाइड अनाज, मछली, मांस, डेयरी उत्पाद, अंडे और दूध को जरूर शामिल करें। यह विटामिन b12 के अच्छे स्रोत होते हैं।

810

विटामिन C 
विटामिन C से तो हम सब भली भांति अवगत है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही यह हमारी हड्डियों, त्वचा और मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी है, इसलिए आपको विटामिन सी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जिसका सबसे बड़ा स्रोत खट्टे फल जैसे- संतरा, कीवी, नींबू, संतरे का रस है। इसके अलावा काली मिर्च, स्टोबेरी, ब्रोकली और आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

910

विटामिन D 
हमारे शरीर के लिए विटामिन डी भी बहुत ज्यादा जरूरी है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही ओस्टियोपोरोसिस की समस्या को रोकने में भी मदद करता है। इसका सबसे बढ़िया स्रोत धूप है। आप सुबह की धूप सेंके और देखें कैसे विटामिन डी की कमी आपके शरीर से दूर होती है। इसके अलावा सैल्मन, मैकेरल और टूना मछली में विटामिन डी पाया जाता है। साथ ही अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध और संतरे के रस में भी विटामिन डी पाया जाता है।

1010

विटामिन E 
विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाता है। इसकी एंटी एजिंग प्रॉपर्टी से बढ़ती उम्र का असर कम होता है। साथ ही मानसिक रोगों को दूर करने में विटामिन ई फायदेमद है। आमतौर पर यह गेहूं के बीज का तेल, सूरजमुखी के बीज, बादाम, हेजलनट और मूंगफली में पाया जाता है।

ये भी पढें- Summer tips: बजट से बाहर हुआ छोटे से नींबू का दाम, तो इस तरह बिना नींबू के बनाएं 5 समर रिफ्रेशिंग ड्रिंक

महंगाई ने निचोड़ लिया नींबू, मीडिया में बना बड़ी बहस का मुद्दा, जानिए वाे कारण, जिस वजह से खा रहा ये 'भाव'

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos