हेल्थ डेस्क : बारिश के मौसम में एक कप गरमा गरम चाय (Tea) के साथ बेसन के पकौड़े मिल जाए तो क्या ही कहना? मौसम का लुत्फ उठाते हुए यह चाय और पकौड़े स्वाद में तो बेहद लाजवाब होते हैं, लेकिन सेहत के हिसाब से बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं। जी हां, चाय के साथ अमूमन लोग बिस्किट या पकौड़े या अन्य चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन चाय के साथ कुछ चीजें खाना सेहत के हिसाब से हानिकारक हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी 7 चीजें जिनका सेवन आपको चाय के साथ (food we should avoid with tea) कभी नहीं करना चाहिए...
बेसन
चाय और पकौड़े का कॉन्बिनेशन बेहद कमाल का होता है। लेकिन यह पकौड़े बेसन से बनाए जाते हैं और चाय के साथ बेसन का सेवन करना पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है, इसलिए चाय के साथ कभी भी बेसन का सेवन नहीं करना चाहिए।
27
मैदा
चाय के साथ अक्सर लोग बिस्किट खाते हैं और यह बिस्किट अमूमन मैदे से ही बने होते हैं। चाय के साथ मैदा का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है और यह आपके पेट में जम जाता है। ऐसे में चाय के साथ मैदे का सेवन नहीं करें नहीं तो इससे आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है।
37
नींबू
अक्सर लोगों को आपने लेमन टी पीते देखा होगा? जिसमें वह चाय में नींबू के रस को मिला लेते हैं। उनको लगता है कि सेहत के हिसाब से फायदेमंद होता है और इससे तेजी से वजन कम होता है। लेकिन चाय में नींबू का रस मिलाने से वह अम्लीय हो सकती है और शरीर में सूजन का कारण बन सकती है। साथ ही इससे एसिड रिफ्लेक्स और हार्टबर्न की प्रॉब्लम भी हो सकती है, इसलिए चाय के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
47
ड्राई फ्रूट्स
सुबह के समय अक्सर लोग चाय के साथ मुट्ठी भर नट्स का सेवन करते हैं। जिसमें काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट शामिल होता है। यूं तो नट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन चाय के साथ कभी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप चाय पीने से आधे घंटे पहले या चाय पीने के आधे घंटे बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
57
आयरन युक्त चीजें
आयरन युक्त चीजें जैसे हरी सब्जियां, अनाज, दाल इन सारी चीजों का सेवन दाल के साथ चाय के साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो आयरन से भरी चीजों को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं।
67
हल्दी
चाय के साथ हल्दी या इससे बनी चीजों का सेवन भी हमें नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है। हल्दी और चाय की पत्ती एक दूसरे के विपरीत होती हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
77
ठंडी चीजें
चाय पीने के बाद या इसके साथ हमें ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे पेट का डाइजेशन गड़बड़ा सकता है। ऐसे में चाय पीने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पिएं या किसी ठंडी चीज का सेवन करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.