फूड डेस्क : अक्सर हमने देखा है कि कई लोग रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं। कहा जाता है कि भीगे हुए बादाम खाने से आपकी सेहत तंदुरुस्त होती है। साथ ही दिमाग भी तेज चलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के अलावा भी कई ऐसी चीजें है, जिसे आप पानी में भिगोकर खाएंगे तो आपको इसे बेहतरीन फायदे होंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी 8 चीजें, जिसे आप भिगोकर (soaked food) खा सकते हैं और इसका फायदे सूखे से ज्यादा पानी में गलाकर खाने से होता है...
अलसी
अलसी को पानी में भिगोकर खाने से शरीर का बैड कैल्ट्रॉल कम हो जाता है और यह दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा प्रोटीन और आयरन भी पाया जाता है। इसे रोज सुबह पानी में भिगोकर खाने से मोनोपॉज के दौरान होने वाली समस्या भी कम होती है।
28
मुनक्का
मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं बढ़ती है। साथ ही इसके सेवन से एनीमिया, किडनी स्टोन, त्वचा संबंधी समस्याएं और पेट की दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है। बता दें कि मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसे सूखा खाने की जगह हमेशा पानी में भीगा हुआ खाना चाहिए।
38
मेथी दाना
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह फाइबर और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसे पानी में भिगोकर खाने से दांत और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके अलावा नियमित रूप से सुबह मेथी दाने और इसका पानी पीने से पेट, किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी यह कम करता है।
48
मूंग
दालों को हमेशा भिगोकर ही खाया जाता है। कई दलों को तो पका लिया जाता है लेकिन कुछ दाल कच्ची ही खाई जाती हैं। उन्हीं में से एक है मूंग दाल, जिसे आप पानी में भिगोकर खा सकते हैं। यह दाल प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होती है। इससे पेट दर्द, कब्ज, गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही इसका पानी पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
58
सौंफ
खाली पेट सौंफ का पानी पीने के भी अनगिनत फायदे हैं। इससे यूरिन प्रॉब्लम नहीं होती है। साथ ही यह पाचन को दुरुस्त रखता है और आंखों की रोशनी को भी तेज करता है।
68
अंजीर
रोज सुबह 3 से 4 भीगे हुए अंजीर खाने और उसका पानी पीने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है।
78
खसखस
खसखस में थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका फायदा आपको तभी मिलता है जब आप इसे पानी में भिगोकर खाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है और साथ ही कई हेल्थ प्रॉब्लम से भी आप बचे रहते हैं।
88
किशमिश
रोज सुबह खाली पेट गली हुई किशमिश और उसका पानी पीने से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं। महिलाओं के लिए खासकर किशमिश का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, इससे पीरियड और मोनोपॉज के दौरान होने वाले दर्द से बचा जा सकता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन करने से कमजोर व्यक्ति भी मजबूत हो जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.