1 भी दिन ऊपर-नीचे नहीं होगा पीरियड का सर्किल, इर्रेगुलर पीरियड्स से राहत पाने के लिए पीएं ये हर्बल ड्रिंक

Published : Dec 21, 2021, 09:54 AM IST

हेल्थ डेस्क: मेंस्ट्रुएशन (Menstruation) या पीरियड्स (Period) महिलाओं के शरीर की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। लेकिन अक्सर महिलाएं इसे लेकर खुलकर बात नहीं करती हैं। महावारी के दौरान उनके शरीर पर क्या बीतती है, इस बारे में ना वो किसी को बताती हैं और ना ही डॉक्टर से कंसल्ट करती हैं। जिससे आगे जाकर उन्हें कई सारी परेशानी हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि महीने में एक नहीं बल्कि 2 या 3 बार पीरियड्स हो जाते है, तो कभी पीरियड आने में 2 महीने हो जाते हैं। ऐसे में इर्रेगुल पीरियड्स (irregular menstruation) को रेगुलर करने के लिए आज हम आपको बताते हैं, कुछ ऐसी हर्बल ड्रिंक जिससे आपकी मेंस्ट्रुएशन सर्किल एकदम सही हो जाएगी...

PREV
17
1 भी दिन ऊपर-नीचे नहीं होगा पीरियड का सर्किल, इर्रेगुलर पीरियड्स से राहत पाने के लिए पीएं ये हर्बल ड्रिंक

रिसर्च के अनुसार भारत में करीब 35 प्रतिशत महिलाओं को अनियमित महावारी की समस्या होती है। इर्रेगुलर पीरियड का आमतौर पर कारण परिवार में किसी को फाइब्रॉइड, अल्सर या जल्द मोनोपॉज होना हो सकता है। कई बार आयरन की कमी होने के कारण भी महीने में दो बार पीरियड हो सकते है या पीरियड आने में देरी हो सकती है।

27

अगर आपको समय पर पीरियड नहीं आते है, तो आपको यूटेरस में दर्द होना, कमर, पैर-हाथ और स्तनों में दर्द होना, भूख कम लगना, थकान महसूस होना, कब्ज आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यूट्रस में ब्लड क्लॉट्स का बनना भी इसी का एक लक्षण है। 

37

इर्रेगुलर पीरियड्स से राहत पाने के लिए आप तिल और गुड़ से बनी हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में सभी सामग्री को डालकर तब तक उबालें, जब तक की यह आधा ना हो जाए। अब इसमें एक चम्मच गुड़ डालें और गर्म-गर्म पी लें। 

47

किचन में पड़ी धनिया और सौंफ से बनी ड्रिंक भी पीरियड्स को बहुत जल्दी नियमित कर देती है। इसके लिए एक पैन में 1 गिलास पानी में 1 चम्मच धनिया और सौंफ मिलाएं और 5 मिनट तक इस मिश्रण को उबालें। उबाल आने के बाद इसे छान लें और गर्म-गर्म इसे पी लें। इसके साथ आप इस हर्बल ड्रिंक में मुठ्ठीभर किशमिश भी डाल सकते हैं।

57

अनियमित पीरियड के घरेलू इलाज के तौर पर, एक कप पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज और दाल चीनी पाउडर डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसमें आधा चम्मच गुड़ मिला लें। इस पानी को दिन में 2 बार पियें। इससे भी पीरियड रेगुलर होने लगता है। 

67

अदरक की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से पीरियड्स का फ्लो सही रहता है। अदरक या सोंठ को आराम से कच्चा खाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो इससे गुड़ और अदरक वाली कड़क चाय बनाकर पी लें।

77

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं बहुत ज्यादा तनाव लेती है, जिससें उन्हें अनियमित पीरियड की समस्या से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आप तनाव-मुक्त जीवन के लिए योगा और मेडिटेशन को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से कई तरह की बीमारियों से शरीर बचा रहता है।

ये भी पढ़ें- जानिए कैसे आपके वजन को कम करती है ब्लैक कॉफी, इन चीजों के लिए भी होती है फायदेमंद

अब बांझपन से मिलेगी मुक्ति, सरोगेसी या टेस्टट्यूब नहीं इन 5 तकनीकों से आप हो सकती है प्रेग्नेंट

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories