दादी मां के इन नुस्खों का नहीं है कोई जोड़, झट से गुलाबी हो जाएंगे काले से काले होठ

लाइफस्टाइल डेस्क: इंसान की मुस्कुराहट उसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। हंसते हुए चेहरे में सबसे पहले नजर पड़ती है इंसान के होंठों पर। आपने भी सुना होगा कि कई कवियों ने होंठों की तुलना गुलाब से की है। ऐसे में इन होंठों का रंग गुलाबी हो तो इसका आकर्षण अपने आप बढ़ जाता है। गुलाबी होंठों से इंसान के चेहरे का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन प्रदुषण और लापरवाही की वजह से आज के समय में लोगों के होंठ काले पड़ जाते हैं। साथ ही फ़टे, रूखी सूखी स्किन की वजह से होंठों पर काली पपड़ी पड़ जाती है। आज हम आपको दादी मां के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे काले होंठों को गुलाबी रंग में बदला जा सकता है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2020 10:28 AM IST

18
दादी मां के इन नुस्खों का नहीं है कोई जोड़, झट से गुलाबी हो जाएंगे काले से काले होठ

होंठों का कालापन कई कारणों से हो सकता है। इसमें किसी तरह की एलर्जी, तंबाकू का सेवन, सस्ते लिपस्टिक का प्रयोग या बहुत अधिक सिगरेट पीना शामिल है। इसके अलावा कई बार हार्मोन्स में डिस्बैलेंस से भी होंठों का रंग काला पड़ जाता है। 
 

28

कई घरेलू उपाय हैं जिसके जरिये होंठों का कालापन दूर किया जा सकता है। ये उपाय काफी आसान हैं। इसमें पैसों की भी जरुरत नहीं होती। आप घर के आइटम्स से ही होंठों का कालेपन दूर कर सकते हैं। 

38

इसके लिए रात को सोने से पहले अपने होंठों पर बादाम का तेल लगाएं। इससे मसाज करते रहे, होंठ मुलायम रहेंगे। साथ ही कालापन भी दूर हो जाएगा। 
 

48

होंठों पर खीरे का रस लगाने से भी होंठों का कालापन दूर हो जाता है। इससे लगातार कुछ दिनों तक होंठों पर मसाज करते रहे। होंठ गुलाबी बने रहेंगे। 

58

नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं और सीरम तैयार करें। इसे होंठों पर 20 मिनट तक लगा कर रखें। काले होंठ गुलाबी हो जाएंगे। 

68

नींबू के रस में चीनी का पाउडर मिलाएं और एक स्क्रब बना लें। इससे होंठों पर 15 मिनट तक मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। होंठ रंग बदलने लगेंगे। 

78

ऑलिव ऑयल और चीनी का पाउडर मिलाकर स्क्रब बनाएं। इसे होंठ पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। अब इससे स्क्रब करें और होंठों को धो लें। 

88

अगर आप अपने होंठों को काला होने से बचाने के लिए आप ज्यादा चाय कॉफ़ी ना पिएं। कैफीन से होंठ का रंग काला पड़ जाता है। साथ ही स्मोक ना कहें। साथ ही ढेर सारा पानी पिएं। इससे भी होंठों का रंग गुलाबी रहता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos