Published : Sep 16, 2020, 03:57 PM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 10:47 PM IST
हेल्थ डेस्क. PM Narendra Modi Birthday/ PM Narendra Modi Diet Chart: देश के सबसे ज्यादा चर्चित और फैन फॉलोइंग वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 17 सितंबर को जन्मदिवस है। पीएम मोदी अपने भाषणों और लाइफस्टाइल के कारण जन-जन के प्रिय नेता बन चुके हैं। 17 सितंबर को उनका जन्मदिन होता है जिसे वो अपनी बुजुर्ग मां के साथ सादगीपूर्ण तरीके से मनाते रहे हैं। मां हीरा बेन (Hiraben) के हाथों से ही वो मुंह मीठा करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। मोदी की सादगी का पता इसी बात से चलता है कि वो बहुत सादा खाना खाते हैं। 70 साल की उम्र में भी मोदी काफी फिट औऱ एनर्जेटिक रहते हैं। इसका राज है उनका खाना-पीना यानि डाइट। प्रधानमंत्री की डाइट हमेशा चर्चा में रही है उन्होंने खिचड़ी को अपना फेवरेट फूड बताया था। पर उनकी डाइट सिर्फ इतनी ही नहीं है वो फिट रहने के लिए सैकड़ों जतन करते हैं। तो आइए जानते हैं पीएम मोदी के जन्मदिन ((PM Modi Birthday 2020) पर जानते हैं उनकी रूटीन डाइट के बारे में-
पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में सभी जानते हैं कि वो एक अच्छे वक्ता हैं। पूरे दिन ऊर्जा से सराबोर रहते हैं। इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि उनकी बैलेंस्ड डाइट है। मोदी खाने को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा रैली और भाषण देने के लिए वो बहुत ज्यादा खाते होंगे या फिर भरपूर मात्रा में जूस पीते होंगे तो ऐसा बिलकुल नहीं है।
212
मोदीजी के रूटीन के बारे में उनके कुक बद्री मीणा बताते हैं कि उनकी फेवरेट लिस्ट में गुजराती भाकरी और दाल खिचड़ी है। मोदी सुबह पोहा, खाखरा, भाखरी और अदरक वाल चाय जैसा हल्का ब्रेकफास्ट करते है। जिससे एनर्जी मिलती है।
312
पीएम मोदी अदरक वाल चाय के शौकीन हैं। पूरे देश में ही इस चाय के शौकीनों की संख्या काफी ज्यादा है।
412
PM मोदी दिन के भोजन में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल करते हैं। भाषण के दौरान वे हमेशा तेज आवाज और जोशीले दिखते हैं।
512
आपको शायद सुनकर अजीब लगे लेकिन वे अपने गले का विशेष ध्यान रखते हैं जिसके लिए वो वे हमेशा गुनगुना पानी पीते हैं। साल के 12 महीने वो गुनगुना पानी ही पीते हैं जिससे पाचन ठीक रहता है, गले में दर्द-खराश की समस्या नहीं होती और ठंडे पानी से होने वाली सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा मिलता है।
612
दोपहर या शाम के समय वो फ्रूट्स खाते हैं। वो एक साथ ज्यादा खाना नहीं खाते बल्कि हल्का-फुल्का थोड़े-थोड़े समय में खाते हैं।
712
नवरात्रि के दिनों में 9 दिन और इसके अलावा भी नरेंद्र मोदी उपवास करते हैं। इस दौरान वे सिर्फ नींबू पानी पीकर रहते हैं। इससे उनकी बॉडी डिटॉक्स होती है और एनर्जी लेवल बना रहता है। उपवास के दिन वो दिन में केवल 1 फल खाते हैं।
812
जैसा कि आप सभी जानते हैं फिट रहने के लिए सिर्फ डाइट नहीं होती बल्कि एक्सरसाइड भी जरूरी है। फिटनेस की बात करें तो मोदी कभी सुबह योग और डेली वॉक करना नहीं भूलते। रोज मेडिटेशन भी करते हैं।
912
मोदी रात में कितनी भी देर से सोएं, सुबह 4-5 बजे उठकर योग करना नहीं भूलते। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन उनकी एनर्जी और फिटनेस का मूलमंत्र हैं।
1012
नरेंद्र मोदी प्योर वेजीटेरियन हैं। खाने में आमतौर पर वे फ्रूट्स और वेजीटेबल्स के साथ सादा गुजराती या साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं। इससे हेवीनेस और थकान नहीं लगती।
1112
नरेंद्र मोदी न तो स्मोकिंग करते हैं और न ही शराब पीते हैं। उनकी सेहत और फिटनेस के पीछे ये भी खास वजह है।
1212
नरेंद्र मोदी 24 घंटे में महज 3-4 घंटे ही सोते हैं और उठने पर वे फ्रेश महसूस करते हैं।