गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद जिंदगी बर्बाद करने चला था, वजन हुआ 138 kg, एक जिद और योद्धा ने किया 55 kg वेट लॉस

Published : Dec 20, 2020, 06:01 PM ISTUpdated : Dec 21, 2020, 01:39 PM IST

हेल्थ डेस्क. दोस्तों, लॉकडाउन में बहुत से लोगों ने वजन बढ़ा लिया तो कुछ लोगों ने इस समय का भरपूर फायदा उठाकर फिटनेस बना ली। पर क्या आप भी फिट होने के लिए मन ही मन सोचते हैं। तो हम आपको बिल्कुल जीरो से दमदार बॉडी बिल्डिंग तक की एक अमेजिंग और इंस्पायरिंग स्टोरी सुना रहे हैं। इस शख्स के ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी आपकी रगों में भी फिटनेस का जुनून भर देगी। आप भी अपने बेडौल शरीर को चुस्त-दुरुस्त करने कोशिश में लग जाएंगे। वेट लॉस की जादुई कहानियों की हमारी इस सीरीज में आज हम आपको एक योद्धा से मिलवाएंगे। किसी जमाने में ये शख्स 138 किलो वजन का हुआ करता था। इन्होंने कड़ी मेहनत से 55 किलो वजन घटाया। सिगरेट-शराब वाली जिंदगी को छोड़ आज ये एक फिटनेस ट्रेनर हैं- 

PREV
19
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद जिंदगी बर्बाद करने चला था, वजन हुआ 138 kg, एक जिद और योद्धा ने किया 55 kg वेट लॉस

यह शख्स अपने आप में एक मिसाल है। इस व्यक्ति का नाम मनोरंजन मिश्रा (Manoranjan mishra) है। मनोरंजन पेशे से प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनर / कोच हैं।

29

मिश्रा को फिटनेस जर्नी शुरू किए करीब 19 साल हो गए हैं। इस दौरान अलग-अलग फेज आए जिसका उन्होंने हिम्मत से सामना किया। एक चैंपियन से शराबी-चेन स्मोकर और फिर दोबारा फिटनेस ट्रेनर का उनका सफर हर किसी के लिए एक प्रेरणा है।

39

मनोरंजन अपनी फिटनेस का क्रेडिट पिता को देते हैं। उनके पिताजी हमेशा कहते थे ‘फिट रहना जरूरी है।’ 12वीं क्लास में उनके पिता उनसे होम वर्कआउट करवाते थे। कॉलेज में आने पर मनोरंजन जिम जाने लगे। जबरदस्त फिटनेस बनाने के बाद उन्होंने कई कॉम्पटिशन जीते। साल 2000 में मनोरंजन ने मिस्टर उड़ीसा (Mr odisha) का टाइटल जीता। इसके बाद मनोरंजन ने साल 2000 से 2009 तक लगातार 9 बार स्टेट चैंपियन का खिताब जीता।

49

फिर उन्होंने फिटनेस को ही अपना करियर बना लिया और 2004 में अपना एक छोटा सा देसी जिम ओपन किया। लेकिन उनकी लव लाइफ में उनका जिम वाला बिजनेस नहीं जमा। गर्लफेंड की फैमिली को जॉब वाला लड़का चाहिए था इसलिए उनकी शादी नहीं हो पाई। इस झटके से मनोरंजन डिप्रेशन में चले गए। मनोरंजन ने इसके बाद फिटनेस इंडस्ट्री को बाय-बाय बोल दिया और फाइनेंस कंपनी में मैनेजर बन गए।
 

59

यहां सिगरेट की बुरी लत ने उन्हें एक दिन 20 सिगरेट फूंकने वाला चेन स्मोकर बना दिया। इसके बाद धीरे-धीरे उनका वजन बढ़कर 118 किलो हो गया। कुछ समय बाद उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। शराब पीने के कारण उनका वेट 138 किलो क्रॉस कर गया। बढ़ते वजन के कारण उन्हें बीपी की समस्या रहने लगी। तब उन्होंने दोबारा अपनी डाइट और वर्कआउट पर फोकस किया। पर वजन ज्यादा हहोने के कारण वो न अधिक कार्डियो कर सकते थे और न अधिक वर्कआउट। 
 

69

इसलिए उन्होंने अपनी डाइट पर काम करना शुरू किया और जंक फूड, शराब, शुगर ड्रिंक, हाई कैलोरी फूड को बिल्कुल खाना बंद कर किया।

 

इसके बाद फिजिकल एक्टिविटी के रूप में एरोबिक एक्सरसाइज और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करना शुरू किया। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाती रही और मनोरंजन ने 138 किलो में से 55 किलो वजन घटा लिया। हलांकि उन्हें सुपरफिट होने में 3-4 साल का समय लगा। पर आज वो एक दमदार फिटनेस ट्रेनर और कोच बन गए हैं। 
 

79

मनोरंजन अब 83 किलो के हैं और 10 साल बाद किसी कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। वो बताते हैं कि वह काफी समय से लोगों को ट्रेन कर रहे हैं। 
 

89

वह हमेशा देखते हैं कि युवाओं में पेशेंस की कमी है। इस कारण वे जल्दी से जल्दी रिजल्ट पाना चाहते हैं। लेकिन उसके लिए मेहनत नहीं करना चाहते। यह पूरी तरह से गलत है। फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसलिए पेशेंस रखें और रिजल्ट का इंतजार करें। यदि आपने वर्कआउट और डाइट ईमानदारी से फॉलो की है तो आपको रिजल्ट भी मिलेंगे।
 

99

फिटनेस पाना आसान है बस आपकी मेहनत सही दिशा में होनी चाहिए। सबसे पहले आप अपनी बेसिक नॉलेज बढ़ाएं। उसके बाद जर्नी शुरू करें। क्योंकि इससे आपको बॉडी फंक्शन के बारे में नॉलेज मिलेगी। कभी भी फैट बर्नर और स्टेरॉयड के चक्कर में न पढ़ें। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories