पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के पास गई महिला, फिर ऐसा क्या हुआ कि 11 दिन में दोनों पैर-एक हाथ काटना पड़ा

हंगरी. पेट खराब होना बहुत ही आम बीमारी है। खराब खाना खाने से लेकर साफ पानी न पीना, पूरी नींद न लेना जैसी वजहों से ये दिक्कत हो सकती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि पेट दर्द की वजह से आपके दोनों पैर और एक हाथ काटना पड़ जाए। शायद नहीं। ये सुनकर ही आप चौंक गए होंगे। लग रहा होगा कि आखिर ऐसा भी कहीं होता है। दरअसल, ऐसा हुआ है। हंगरी के शहर पेक्स में रहने वाली एक महिला के साथ। उसे ऐसा पेट दर्द हुआ कि दोनों पैर और एक हाथ ही काटना पड़ गया। 11 दिन के अंदर क्यों काट दिए गए दोनों पैर और एक हाथ...?
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2021 7:35 AM IST / Updated: Sep 09 2021, 01:20 PM IST

17
पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के पास गई महिला, फिर ऐसा क्या हुआ कि 11 दिन में दोनों पैर-एक हाथ काटना पड़ा

हंगरी के पेक्स शहर में रहने वाली 39 साल की मोनिका ने अपनी कहानी एक लोकल न्यूज साइट को बताई। इस साल जनवरी में उनके पेट में तेज दर्द होने लगा था। ऐसा दर्द जो घर में रखी दवाओं के खाने से भी ठीक नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। 
 

27

मोनिका डॉक्टर के पास तो चली गईं, लेकिन उन्होंने नहीं सोचा होगा कि इसके बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदलने वाला है। डॉक्टर ने कुछ टेस्ट किए और पाया कि उनके पेट में छेद है। उन्हें तुरन्त ऑपरेशन की जरूरत है। 
 

37

पेट में छेद के कई कारण होते हैं,  जिनमें एपेंडिसाइटिस, अल्सर, पित्त पथरी और चोट शामिल हैं। हालांकि ये साफ नहीं सका कि मोनिका को ये दिक्कत किस वजह से हुई। पेट में छेद की वजह सेप्सिस भी हो सकता है, जो शरीर के प्रभावित अंगों को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है। 

47

मोनिका के मुताबिक, डॉक्टरों ने पाया कि उसके सभी अंगों में एक हद तक नसें बंद हो रही हैं।  ऐसा तब होता है जब शरीर में ब्लड क्लॉट हो। मोनिका ने कहा कि डॉक्टरों के लिए मुश्किल ये थी वे हर अंग के ब्लड क्लॉट को नहीं हटा सकते हैं। यानी हर अंग को रिपेयर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनके पास सबसे प्रभावित अंगों को काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। 
 

57

1 मार्च को उसका बायां पैर काट दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद मोनिका को बताया गया कि वे उसके दाहिने पैर को भी नहीं बचा पा रहे हैं। कुछ दिनों बाद उसे भी काट दिया गया। 12 मार्च को पता चला कि उसके बाएं हाथ में भी थक्का बनने लगा है। इसलिए उसे भी काटने की जरूरत है। 

67

इस तरह से मोनिका के 11 दिनों में दोनों पैर और एक हाथ काट दिए गए। तीन महीने में 16 ऑपरेशन किए गए। मोनिका की मां मार्गिट ने याद करते हुए बताया था कि कैसे उनकी बेटी ने ये खबर सुनने के बाद हॉस्पिटल से फोन किया था। बेटी रोती हुई बोली थी मां ऐसा नहीं हो सकता है। कुछ करो। 

77
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos