हेल्थ डेस्क: पहले के समय में लोग घी का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते थे। पहले जहां लोग घी में ही खाना बनाते थे, वहीं इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता था। फिर समय के साथ मार्केटिंग के जरिये घी की जगह रिफायंड ऑयल ने ले ली। घी को वजन बढ़ाने वाले फैट के तौर पर बदनाम कर दिया गया। लेकिन ये सच नहीं है। घी में मौजूद फैट्स काफी फायदेमंद होते हैं। अगर हर दिन एक निश्चित मात्रा में घी का सेवन किया जाए तो आपका वजन भी तजी से कम होगा। साथ ही आपके हेल्थ पर भी काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक इंसान को हर दिन कितना घी खाना चाहिए। अगर आप इसे मानेंगे तो हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
घी खाने से वजन बढ़ता है। ऐसी भ्रांतियां अगर आपके मन में भी है, तो इसे दूर कर लें। घी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर एक निश्चित मात्रा में घी का सेवन किया जाए तो ये काफी फायदेमंद है।
27
गर्भवती महिलाओं को घी अवश्य खाना चाहिए। इससे डिलीवरी के अलावा बच्चा होने के बाद उसे स्तनपान करवाने में महिला को काफी फायदा पहुंचता है। घी के कई फायदे हैं, अगर इसे फिक्स्ड मात्रा में खाया जाए।
37
स्टडी के मुताबिक, एक एडल्ट को एक दिन में एक से दो चम्मच घी का सेवन करना चाहिए। मर्दों को घी अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उन्हें कमजोरी नहीं होती।
47
वहीं बच्चों को एक दिन में दो से तीन चम्मच घी का सेवन करना चाहिए। ये उनके ग्रोथ और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। बुजुर्गों को हर दिन एक चम्मच घी जरूर खाना चाहिए।
57
अगर ऊपर बताए मात्रा में घी का सेवन किया जाए तो बॉडी में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाया जा सकता है। घी में कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। इससे दिल की बीमारियां दूर रहती है।
67
घी का सेवन हड्डियों को भी मजबूती देता है। इसमें मौजूद विटामिन हड्डियों को कैल्शियम पहुंचाते हैं। अगर भोजन में घी नियमित तौर पर शामिल किया जाए, तो हड्डियों में फ्रैक्चर की संभावना काफी कम हो जाएगी।
77
घी का नियमित इस्तेमाल आपके स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही बालों के लिए भी घी काफी फायदेमंद है। इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। बाल झड़ना कम हो जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.