नई दिल्ली। India में हर साल 7 नवंबर को National Cancer Awareness Day मनाया जाता है, ताकि इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। इसी जागरूकता के कारण कैंसर से दुनियाभर में हो रही मौत के आकड़े को कम किया जा सकता है। क्योंकि अगर इस बीमारी का पता समय रहते लग जाए तो इसे काफी हद तक रोकने में आसानी हो जाती है, जिससे मौते भी कम होती है और लोग इसका शिकार भी कम होते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने इस बीमारी को मात दी और अपनी जिंदगी को दोबार अच्छे नोट पर शुरू की। चलिए आज हम आपको उन्हीं लोगों के बारे में बताते हैं।
Yuvraj Singh का नाम भारतीय क्रिकेट का माना-जाना नाम है। जिनका योगदान क्रिकेट में सबसे ज्यादा रहा। युवी ने साल 2011 के विश्व कप और 2007 के विश्व टी20 में जीत में बड़ी भूमिका निभायी। लेकिन युवी को 2011 के विश्व कप के बाद कैंसर की बीमारी से जूझना पड़ा। उन्हें फेफड़ो के कैंसर का पता 2012 में चला। जिसके बाद समय रहते उनका इलाज हुआ और उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को हराकर फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी की।
210
Sanjay Dutt
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जिन्हें लंग कैंसर हुआ था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद चिंतिंत हो गए थे। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही संजय ने इस बीमारी को हराकर बॉलीवुड में वापसी की।
310
Tahira Kashyap
आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप इन्हें ब्रेस्ट कैंसर था। जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी थी, जिसमें वो कीमोथेरेपी कराती नजर आ रही थी। लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं।
410
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिस हाई ग्रेड कैंसर हुआ था। इस बीमारी का पता चलते ही वो तुरंत विदेश के लिए रवाना हुई थीं। कई महीनों तक वहां इलाज कराने के बाद वो भारत वापस लौट आई थीं। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं।
510
Anurag Basu
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बासु को ब्लड कैंसर हुआ था। साल 2004 में उन्हें पता चला था कि वो ल्यूकीमिया नाम के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने इस बीमारी को मात दी।
610
Manisha Koilara
साल 2012 में मनीषा कोइराला को गर्भाश्य कैंसर का पता चला था। जिसके बाद वो अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गई। वहां जाकर उन्होंने इस बीमारी का इलाज कराया और ठीक होकर भारत वापस लौट आई।
710
Michael Clarke
Michael Clarke का नाम एक बड़े दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान के रूप में लिया जाता है। उन्होंने साल 2015 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप का खिताब दिलाया। लेकिन जब क्लार्क अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, तब साल 2006 में उनके चेहरे पर दो काले पैच हो गए जिसे दिखाने पर पता चला कि उन्हें त्वचा का कैंसर है, बाद में इलाज कराने पर ये ठीक हो गया और उन्होंने मैदान में वापसी की।
810
Rakesh Roshan
राकेश रोशन को गले में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर हुआ था। उन्होंने अपनी सर्जरी कराई। इसके बाद वो पूरी तरह से ठीक हो गए। उनके बेटे ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी और बताया था कि कैसे उनके पिता इस बीमारी से धीरे-धीरे रिकवर हुए।
910
Lisa Ray
एक्ट्रेस लीजा रे जब बॉलीवुड में करियर बना रही थीं, तब उन्हें कैंसर का पता चला था। शादी के एक महीने बाद ही उन्हें दोबारा कैंसर हुआ। हालांकि, उन्होंने इस बीमारी को मात दी और अब खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
1010
Emran hashmi Son Aayan
इमरान हाशमी का बेटा अयान जब 4 साल का था, तब कैंसर का शिकार हो गया था, लेकिन इमरान ने हार नहीं मानी और अपने बेटे को भी मजबूत बनाया। अब उनका बेटा पूरी तरह से ठीक है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.