डॉक्टर के पर्चे पर लिखे इन कोड वर्ड का मतलब क्या जानते हैं आप?

National Doctors Day 2022: हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद उन डॉक्टरों को सम्मान देना है, जिन्होंने मानवता की सेवा में दिन-रात लगा दिए। डॉक्टर्स के भगवान के बराबर माना जाता है। कोरोना काल में भी डॉक्टरों ने अपनी जान का जोखिम लेते हुए भी लोगों की मदद की। लोगों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि डॉक्टर अपने पर्चे पर जो कुछ भी लिखते हैं, उसे समझना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, डॉक्टर्स मेडिकल टर्म्स के कुछ वर्ड इस्तेमाल करते हैं, जिनका एक खास मतलब होता है। आइए जानते हैं कैसे समझें इन शब्दों के मायने।   

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 5:49 AM IST / Updated: Jul 03 2022, 11:22 AM IST

19
डॉक्टर के पर्चे पर लिखे इन कोड वर्ड का मतलब क्या जानते हैं आप?

अगर डॉक्टर के पर्चे पर दवाओं के साथ QD (Quarter in Die) लिखा हुआ है, तो उसका मतलब होता है कि ये दवा आपको दिन में चार बार लेनी है।

29

डॉक्टर ने अगर दवाई के पर्चे पर TD (Ter in Die) लिखा है इसके मायने हैं कि वो दवाई आपको दिन में तीन बार यानी सुबह, दोपहर और शाम को लेनी है। यानी कि यह दवा आपको दिन में तीन बार लेनी है।

39

वहीं अगर डॉक्टर ने अपने पर्चे पर BD (Bis in Die) लिखा हुआ है तो इसका साफ मतलब ये है कि वह दवाई आपको दिन में दो बार खानी है।

49

पर्चे पर अगर डॉक्टर ने दवा के लिए OD (omne in die) लिखा है तो इसका सीधा मतलब ये है कि वो दवाई आपको दिन में सिर्फ एक बार ही खानी है।

59

डॉक्टर जब आपके पर्चे पर SOS लिखते हैं तो इसका मतलब होता है कि जब आपको दवा की जरूरत पड़े तभी आप उसे खाएं। ऐसा तब लिखा जाता है, जब डॉक्टर बुखार या उल्टी की दवा लिखते हैं। ऐसा करने का मतलब है कि जब आपको बुखार या उल्टी की शिकायत हो तो दवाई ले लें।

69

अगर डॉक्टर ने दवाई के पर्चे पर Rx लिखा है तो इसका मतलब है कि ये दवाएं आपको लेनी हैं। डॉक्टर के किसी पर्चे पर आरएक्स का मतलब ही उन दवाओं से है, जिन्हें आपको लेना है।

79

डॉक्टर अगर आपके पर्चे पर AMP लिखता है तो इसका मतलब इंजेक्शन होता है। इस इंजेक्शन को आपको डॉक्टर के बताए वक्त पर लगवाना है।

89

डॉक्टर ने अगर दवाई के पर्चे पर अगर TAB लिखा है तो इसका मतलब टेबलेट (TABLET) यानी गोली से है। डॉक्टर की बताई दवाइयां आप मेडिकल वाले को बताएंगे तो वो उन्हें दे देगा।

99

इसी तरह अगर डॉक्टर ने पर्चे पर PC लिखा है, तो इसका मतलब होता है कि जो दवा आपको दी गई है उसे आपको खाना खाने के बाद लेना है।

ये भी देखें : 

Doctors Day पर 'धरती के भगवान' का करें धन्यवाद, उन्हें भेजें ये मैसेज, कोट्स और स्टेट्स

Doctors day 2022: सिर्फ सेब ही नहीं डॉक्टर्स से रहना है दूर तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 फूड

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos