क्या हेल्दी समझकर आप भी पी रहे हैं ये जहर, जिम के बाद प्रोटीन शेक पीने वालों के लिए बुरी खबर

Published : Feb 08, 2021, 11:30 AM IST

हेल्थ डेस्क: शरीर के विकास में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स काफी अहम रोल प्ले करते हैं। हेल्थ के लिए कॉन्शियस लोग सबसे पहले अपनी डाइट पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स होते हैं, जो हेल्दी दिखाए जाते हैं लेकिन असल में जहर से कम नहीं होते। ऐसे कई ड्रिंक्स मार्केट में अवेलेबल हैं, जिसे लोग हेल्दी समझते हैं। उसे बड़े चाव से पीते हैं। पर असल में ये ड्रिंक्स काफी नुकसानदायक हैं। इन ड्रिंक्स से कई तरह की बीमारियां होती हैं। खासकर अगर इन्हें लगातार लिया जाए, तो मौत तक हो सकती है। आज हम ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं... 

PREV
16
क्या हेल्दी समझकर आप भी पी रहे हैं ये जहर, जिम के बाद प्रोटीन शेक पीने वालों के लिए बुरी खबर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है प्रोटीन शेक का। फिटनेस वर्ल्ड में प्रोटीन शेक काफी मशहूर है। जिम जाने वाले वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक जरूर पीना प्रेफर करते हैं। लेकिन इंस्टिट्यूट ऑफ कलिनरी एजुकेशन में डायरेक्टर ऑफ न्यूट्रिशन सेलिन बीचमैन के मुताबिक, प्रोटीन शेक पीना आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आपकी बॉडी में फैट की मात्रा भी बढ़ा सकता है। 

26

डायट कोक को जीरो कैलरी ड्रिंक में गिना जाता है। इस कोक में किसी तरह का कोई न्यूट्रिएंट नहीं होता। फिटनेस कॉन्शियस लोग भी इस ड्रिंक को पीकर समझते हैं कि उन्होंने कुछ अनहेल्दी नहीं खाया है। लेकिन असलियत उलट है। इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड आपकी हेल्थ पर बुरा असर छोड़ता है। ये आपकी बॉडी में कैल्शियम की मात्रा कम कर आपकी हड्डियां कमजोर करता है।  

36

एनर्जी ड्रिंक का बिजनेस भी तेजी से फल रहा है। लोग इंस्टेंट एनर्जी के लिए इनका सेवन करते हैं। लेकिन वो ये नहीं जानते कि इसमें मौजूद कैफीन आपको तुरंत एनर्जी तो देती है लेकिन  इसका बुरा नतीजा होता है। ये ड्रिंक आपकी नींद को भी प्रभावित करती है। साथ ही स्किन एजिंग भी जल्दी होती है। 

46

कई लोग हेल्दी डायट का प्लान बनाते हैं। उसमें हर मील में फ्रूट जूस शामिल करते हैं। उनके हिसाब से ये पैकेट बंद जूस हेल्दी होते हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ये जूस हाई इन शुगर होते हैं। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल में काफी बढ़त होती है। साथ ही ये इन्सुलिन को भी ट्रिगर करता है। 
 

56

कॉफ़ी का सेवन करने वाले इस हेल्दी मानते हैं। लेकिन ये मीठी चाय जैसी ही नुकसानदायक है। एक बड़ी कॉफ़ी में लगभग पांच सौ कैलोरी होती है। ऐसे में सिर्फ एक कप से ही आप इतनी एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक कर लेते हैं। इससे मोटापा बढ़ता है। 

66

इन सभी ड्रिंक्स की जगह इंसान को नॉर्मल पानी का सेवन करना चाहिए। ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। अगर बॉडी हाइड्रेटेड है तो आपको किसी तरह की स्किन समस्या नहीं होगी। आप चाहें तो निम्बू पानी जैसे ड्रिंक्स बिना नमक या चीनी के भी पी सकते हैं। ये आपको बहुत फायदा पहुंचाएंगे।  

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories