हेल्थ डेस्क. कोरोना काल में लोगों का ध्यान अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में है। कुछ डाइट ऐसी होती हैं जिन्हें खाने के बाद भी हमें उतने पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जितनी हमारे बॉडी को जरूरत होती है। इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में खान-पान का बहुत बड़ा असर होता है। संतरे और ब्रोकोली जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स खाना हमें अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। तो कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करते हैं।
1. नमकीन फूड्स
चिप्स, फ्रोजन डिनर और फास्ट फूड जैसे नमकीन फूड्स हमारे शरीर के इम्यूनिटी के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इन फूड्स में हाई सॉल्ट होता है। इसके साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में हमें इन फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए।
25
2. तला हुआ खाना
तले हुए फूड्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद नहीं होते हैं। तले हुए फूड्स में ग्लाइकेशन प्रोडक्ट (एजीई) पाया जाता है। एईजी तब बनते हैं जब हाई टेंपरेचर पर खाना पकाने के दौरान शुगर प्रोटीन या फैट के साथ प्रतिक्रिया करती है।
35
3. फास्ट फूड
फास्ट फूड हमारे बॉडी के लिए सही नहीं होता है। इसे बार-बार खाने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर होता है। फास्ट फूड से सूजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। आंत की पारगम्यता को बढ़ा सकते हैं और आंत में बैक्टीरिया के असंतुलन का कारण बन सकते हैं।
45
4 नमक
बहुत ज्यादा नमक का इस्तेमाल आपके इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा नहीं होता है। चिप्स, बेकरी की सामग्री, फ्रोजेन फूड्स में नमक अधिक होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है और आपके शरीर को बैक्टीरियल संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को कठिन बना सकता है।
55
5 शुगर
अगर आपको मिठा खाने की आदत है तो ये भी आपकी इम्युनटी को कमजोर कर सकता है। रोजाना की डाइट में शुगर की मात्रा को सीमित करना पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। शुगर की ज्यादा मात्रा आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। जिससे आपकी इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है। मीठे फूड और ड्रिंक्स में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.