हेल्थ डेस्क. कोरोना वायरस ने आम आदमी की जिंदगी में कई बदलाव लाए हैं। कोरोना के कारण बुजुर्गों को भी कई तरह मुश्किलों का का सामना करना पड़ा है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है लोग व्यायाम से दूरी बनाने लगते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, बुजुर्गों को भी हर दिन कम से कम 5 से 6 हजार कदम चलने चाहिए और कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसके बाद आप 60 साल की उम्र में भी हेल्दी रहेंगे।
वेट रेनेगेड रो
इस एक्सरसाइज से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। शरीर संतुलित रहता है। पेट के पास की चर्बी कम होती है। इसे फुल फ्लैंक पॉजिशन में करना फायदेमंद है। इसे 20-20 के चार सेट में किया जाना चाहिए और हर सेट के बाद आप एक से डेढ़ मिनट का ब्रेक ले सकते हैं। इसमें करीब 100 कैलरी बर्न होती है।
25
काफ रेजेज
इसमें दीवार के सहारे खड़े होकर पंजों पर जोर दिया जाता है। इससे 25-25 के चार सेट होते हैं। इससे काफ मसल्स मजबूत होता हैष चोट का खतरा कम होता है और दर्द से बी राहत मिलती है।
35
ग्लूट ब्रिज
इससे मिरर मसल्स मजबूत होने के साथ एपर, लोअर और हिप के हिस्से मजबूत होते हैं। रोज इसे करने से शरीर एक्टिव रहता है। इसे तीन सेट में 10-10 मिनट करना होता है। हर सेट के बाद 30 सेकेंड का आराम दें इसके लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती है। इसे करने से करीब 70-80- कैलोरी बर्न होती है।
45
वाल पुशअप
यह एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करता है। इससे कंधा, सीना औऱ रीढ़ की हड्डी को फायदा होता है। इसे 10-10 के सेट में चार बार करना होता है। हर सेट के बाद करीब एक मिनट का ब्रेक ले सकते हैं। इससे करीब 80 कैलोरी तक बर्न होती है।
55
वाल सिट होल्ड
इसे दीवार के सहारे करते हैं। यह कमर के नीचे वाले हिस्से को मजबूत बनाता है। जिनके घुटनों या जोड़ों में दर्द रहता है वो इसे कर सकतेहैं। इससे दर्द में आराम मिलता है। इसको धीरे-धीरे एक मिनट तक बढ़ाए इससें 50-60 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.