हेल्थ डेस्क, foods For Health: आज की भागदौड़ की जिंदगी में पुरुष और महिलाएं एक तरह का जॉब करते हैं। दोनों को ही बराबर प्रोटीन और विटामिन्स की जरुरत होती है। हालांकि मर्दों की अपनी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए एक्सट्रा Nutrients की जरूरत होती है। पुरुषों के लिए हेल्दी फूड्स लेना बहुत जरुरी है। पुरुषत्व को बनाए रखने के लिए भी पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे नॉर्मल फूड के बारे में बताएंगे जिससे शारीरिक कमजोरी तो दूर होगी, इससे सेक्स पावर में भी इजाफा होगा। देखें कौन से हैं ये सुपरफूड...
बादाम
बादाम (Almond) के अनेक गुण हैं, इससे स्मरण शक्ति तो बेहतर होती ही है, शरीर को ये फल भरपूर एनर्जी देता है। बादाम में बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम होता है। मर्दों में मैग्नीशियम की से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है। बादाम के सेवन से मसल्स और नर्व्स सिस्टम को बूस्टिंग पावर मिलता है। बादाम हमारी बॉडी भरपूर एनर्जी भी देता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां ( green leafy vegetables ) खाने में जरुर शामिल करनी चाहिए। भाजी को कोई भी हो वो शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करती है। पालक हमारी बॉडी में ब्लड फ्लो सही को कंट्रोल करती है। वहीं इससे हमारा ह्दय भी चुस्त-दुरुस्त रहता है। मर्दों के लिए तो पालक विशेष लाभ पहुंचाती है। पालक का जूस कई तरह से हमें फायदा पहुंचाता है।
37
दही
गर्मियों में दही ( curd) का सेवन कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो ह्यूमन बोन को मजबूत करता है। महिला और पुरुष दोनों को पर्याप्त कैल्शियम की जरूरत होती है। मर्दों में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा महिलाओं जितना ही होता है, इसलिए दोनों के लिए दही फायदेमंद होता है।
47
कच्ची सलाद (raw salad)
सब्जियों को उबालने, तलने से उसके पौष्टिक तत्वों की हानि होती है। ज्याद बेहतर ये होता है कि सलाद के रुप में जो भीचीजें कच्ची खा जा सकती हैं, उसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। खीरा, टमाटर, प्याज,गाजर, बंदा गोभी, शलजम, चुकदंर,ककड़ी जैसे कई फलों को सलाद के तौर पर उपयोग कि जा सकताहै ये पुरुष हो यास्त्री सभी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध कराता है। ये भी पढ़ें- अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी
टमाटर (Tomato)
टमाटर ( Tomato) में लाइकोपीन पाया जाता है, लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है, ये प्रोस्टेट कैंसर से हमारी सुरक्षा करता है। वहीं टमाटर में पाई जाने वाले कई तत्व पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाते हैं। ये बहुत सस्ता और अच्छा जरिया है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में टमाटर का जरुर इस्तेमाल करन चाहिए।
तरबूज (watermelon)
तरबूज (watermelon) में टमाटर की तरह पर्याप्त मात्रा में लाइकोपीन पाया जाता है, ये पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। गर्मियों में ये शरीर में पानीकी कमी को पूरा करता है। तरबूज हमारी कब्ज की दिक्कत को दूर करता है। तरबूज में सिट्रूलीन blood vessels को स्मूथ रखता है, इससे Erectile dysfunction की समस्या से निजात मिलती है, य सेक्स पावर बढ़ाने में सहायक होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.