दुनिया के Top 4 सेलिब्रिटीज जिनकी मुस्कान इतनी महंगी, जितने में बॉलीवुड में बन सकती है 'भेजा फ्राई' जैसी मूवी

Published : Jul 22, 2022, 05:56 PM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 07:43 PM IST

हेल्थ डेस्क.चेहरे की मुस्कान आपकी पर्सनालिटी में चार-चांद लगाती है। अपनी हंसी से आप लोगों को खुद के प्रति आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इसी लिए स्माइल की तुलना डॉलर से किया जाता है। मिलियन डॉलर की स्माइल का मतलब समझ ही गए हैं। यानी बहुत ही प्यारी सी मुस्कान जो आपको और भी खूबसूरत बना रही है। स्माइल की अहमियत सेलेब्स भी जानते हैं इसलिए अपनी मुस्कान के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। हॉलीवुड के 4 ऐसे बड़े सितारे हैं जिन्होंने सुंदर मुस्कुराहट पाने के लिए  इतने रुपए खर्च किए जितने में बॉलीवुड में एक छोटे बजट की मूवी बन सकती है। इनकी मुस्कान  ट्रेडमार्क बन गई हैं। चलिए जानते हैं टॉप सेलिब्रिटीज के बारे में जिनकी स्माइल सबसे महंगी है...

PREV
14
 दुनिया के Top 4 सेलिब्रिटीज जिनकी मुस्कान इतनी महंगी, जितने में बॉलीवुड में बन सकती है 'भेजा फ्राई' जैसी मूवी

शेरिल कोल

सिंगर और टीवी सेलिब्रिटी शेरिल कोल बेहद ही खूबसूरत हैं। उनकी स्माइन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। बताया जाता है कि बचपन में उनके दांत टेढ़े और नुकीले थे। जिसकी वजह से वो खुद को पूरी तरह बयां नहीं कर पाती थी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने महंगे ट्रीटमेंट लिया। शेरिल ने पोर्सिलेन वेनीर्स के जरिए अपने दातों को सुंदर आकार दिया और उसे सफेद बनाया। शेरिन ने प्रति दांत 500 यूरो की व्यय किए। इस हिसाब से उन्होंने अपनी वर्तमान मुस्कान के लिए लगभग 10 हजार यूरो ( 81 लाख रुपए) से ज्यादा दांतों के इलाज में खर्च किए। 

24

टॉम क्रूज

टॉम क्रूज सबसे ज्यादा महंगे एक्टर की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उनकी मुस्कान के क्या कहने। लाखों लड़कियां उनकी मुस्कान पर फिदा हो जाती है। कहा जाता है कि टॉम जब युवा थे तब उनके दांत टेढ़े और दागदार थे। उन्होंने भी दांतों का ट्रीटमेंट कराया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम ने  अपने दांतों की स्ट्रेटनिंग प्रक्रिया और वाइटनिंग पर 30,000 डॉलर (24 लाख के करीब) खर्च किए। बता दें कि टॉम क्रूज की मूवी  'टॉप गन: मेवरिक' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। उनकी मूवी ने 800 करोड़ रुपये (0.1 बिलियन डॉलर) की कमाई की है। क्रूज दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।

34

विक्टोरिया बेकहम

पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम दुनिया भर में फेमस हैं। इनकी मुस्कान बहुत ही प्यारी है। हालांकि  पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बहुत ही कम स्माइल करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्टोरिया ने अपने दांतों की सर्जरी पर 40,000 डॉलर (32 लाख ) के करीब खर्च किए हैं। कहा जाता है कि जब वो छोटी थी तब उनके दांतों के बीच गैप था। जब वो हंसती थी तो नजर आता था। जिसके लिए बड़े होने पर उन्होंने दांतों के लिए विनर्स फिट ट्रीटमेंट कराया। इसके अलावा उन्होंने अपने दांतों को चमकदार भी बनवाए थे।

44

जॉर्ज क्लूनी

हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी को भला कौन नहीं जानता है। डैशिंग लुक के मालिक जॉर्ज क्लूनी की मुस्कान ऐसी है कि कोई भी देखे तो बस देखता रह जाए। इन्होंने भी अपने स्माइल को खूबसूरत बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो काफी ज्यादा दांत पीसते थे। जिसकी वजह से उनकी मुस्कान टेढ़ी हुई करती थी। इसके बाद उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी कॉस्टमेटिक सर्जरी कराई। उन्होंने पोर्सिलेन वेनीर्स के जरिए  दांतों का ट्रीटमेंट कराया। इसके लिए उन्हें  1000 डॉलर से लेकर 500 यूरो तक खर्च  करने पड़े थे। नेचुरअल दांतों को सुंदर बनाने के लिए मसूड़ों पर लेजर ट्रीटमेंट लेना पड़ा। पूरे ट्रीटमेंट जॉर्ज क्लूनी को करीब 30000 डॉलर (24 लाख के करीब) खर्च करने पड़े थे।

और पढ़ें:

पति का पत्नी से हुआ विवाद, तो 3 बेटियों के साथ किया खौफनाक काम, एक ने तोड़ दिया दम

यहां दूल्हा-दुल्हन को शादी के बाद शैंपेन और चॉकलेट खिलाने की परंपरा, सुहागरात से है इसका कनेक्शन

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories