80 किलो वजन से तंग आकर महिला ने एक महीने में किया 7 किलो Weight Loss, मिलिट्री डाइट से पाई फिटनेस

Published : Feb 27, 2021, 08:04 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 08:12 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: मैरिड वूमेन के लिए वजन बढ़ जाना एक गंभीर समस्या है। कई बार हाई कैलरीज खान-पान होने पर बॉडी में फैट जमा होती जाती है। अधिकतर महिलाएं फिट रहने के लिए पार्क आदि में तो टहलती हैं लेकिन सही एक्सरसाइज और डाइट प्लान पर ध्यान नहीं देती। इसलिए फिटनेस दूर की कौड़ी हो जाती है। ऐसी हाउस वाइव्स को मशहूर लेखिका और शायरा खुशबू सक्सेना से प्रेरणा लेनी चाहिए। कैसे हैवी वेट खुशबू ने एक महीने में ही उन्होंने करीब 7 किलो वेट लॉस किया। वो बताती हैं कि "2018 में शादी के समय ही उनका वजन 70 किलो था। प्रेगनेंसी के बाद 89 किलो हो गया था। और वो बढ़ते वजन से काफी परेशान हो गई थीं। इसलिए उन्होंने  उन्होंने फिटनेस पाने मेहनत की। मिलिट्री डाइट फॉलो करके उन्होंने 7 किलो वजन घटाया। आइए जानते हैं उनकी डइट और वेट लॉस स्टोरी-

PREV
17
80 किलो वजन से तंग आकर महिला ने एक महीने में किया 7 किलो Weight Loss, मिलिट्री डाइट से पाई फिटनेस

34 साल की लेखिका खुशबू ने बच्चे के बाद बढ़ते वजन को सीरियस लिया। क्योंकि वो पुराने कपड़े नहीं पहन सकती थी, अपने वजन को लेकर वो बहुत उदास हो गयी थी। लेकिन हार भी मानने वाली नहीं थी। बेबी जब 6 महीने का हो गया उसके बाद उन्होंने मिलिट्री डाइट प्लान अपनाने का फैसला किया। डाइट प्लान के साथ वो जिम भी कर रही थी।

27

इस डाइट और रेगुलर वर्कआउट से खुशबू ने जुलाई में 82 किलो से अक्टूबर में 75 किलो घटाकर फिटनेस पाई।

 

37

पहले दिन की डाइट

 

ब्रेकफास्ट-  ब्लैक कॉफी, 2 कप फ्रूट, 2 चम्मच पीनट बटर के साथ 1 टोस्ट

लंच- पानी या कॉफी, 1/2 पनीर या फिश (प्रोटीन के लिए), 1 टोस्ट

डिनर- 1/2 पनीर , 1 कटोरी हरी सब्जी (बीन्स), 1 छोटा सेब, 1/2 केला, 1 कप वैनिला आइस क्रीम

 

47

दूसरे दिन की डाइट

 

ब्रेकफास्ट- 1 अंडा, 1/2 केला, 1 toast

लंच- 1 कप पनीर (कैलोरी के लिए), 50-50 बिस्कुट , 1 उबला हुआ अंडा

डिनर- 2 बिना buns के hot dogs, 1 कप ब्रोकली या हरी सब्जी, 1/2 कप गाजर, 1/2 केला, 1 कप वैनिला आइस क्रीम

 

57

तीसरे दिन की डाइट

 

ब्रेकफास्ट- 1 छोटा पनीर का पीस, 1 टोस्ट , 1 छोटा सेब

लंच- 1 अंडा, 1 टोस्ट

डिनर- 1 कप पनीर भुजिया, 1/2 केला, 1 कप आइस क्रीम

67

खुशबू सक्सैना बताती हैं कि ” मिलिट्री डाइट प्लान 3 दिन फॉलो करें बाकी दिन नॉर्मल खाना खाएं। खुशबू का मानना है कि इस डाइट प्लान को तब तक चला सकते हैं जब तक आपका वजन सामान्य न हो जाए। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करें। हेल्थ को लेकर जागरूक और स्ट्रिक्ट रहें।”

77

क्या है मिलिट्री डाइट

 

मिलिट्री डाइट प्लान को सप्ताह में सिर्फ 3 दिन अपनाना होता है, बाकि के 4 दिन आप अपना रेगुलर हेल्दी डाइट ले सकते हैं। इस वेट लॉस डाइट प्लान को अपनाते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
अगर दिन में ज्यादा भूख लगती है तो दो कच्चे टमाटर अलग से खा सकते हैं। 3 दिन जब आप मिलिट्री डाइट प्लान लेते हैं उस समय जिम वर्कआउट नहीं करना चाहिए।

 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories