Published : Jan 04, 2021, 03:18 PM ISTUpdated : Jan 04, 2021, 03:19 PM IST
हेल्थ डेस्क : हार्ट (heart) या दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंसान के सीने में बाईं ओर स्थित हार्ट एक दिन में लगभग एक लाख और एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। इन्हीं धड़कनों में अगर अचानक बदलाव आ जाए तो इससे हार्ट अटैक (heart attack) आ जाता है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हार्ट अटैक अचानक जरूर आता है लेकिन ये बिना संकेत दिए नहीं आता। बस जरूरी यह है कि हम शरीर के इन इशारों के समझ पाते हैं या नहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किन कारणों से दिल का दौरा पड़ता है और इसके संकेत क्या हैं?
आजकल हमारी रूटीन और खराब खानपान के कारण बहुत से लोग हार्ट के मरीज बन रहे हैं और नतीजा असमय आने वाला हार्ट अटैक है। हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी दिल का दौड़ा पड़ा है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
210
जिम में एक्सरसाइज करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। आप सोच रहे होंगे कि एक हेल्दी इंसान जो अपने खानपान से लेकर अपनी रूटीन का पूरा ख्याल रखते हो, उसे हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? इसके कई कारण हो सकते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)
310
हार्ट अटैक आने का सबसे पहला कारण हो सकता है, धमनियों (Arteries) के अंदर धीरे धीरे प्लैक जमा होना। प्लैक नसों को संकरा बना देता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन होने में परेशानी आती है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
410
धमनी में प्लैक जमने के बाद भी अगर आप दौड़ भाग वाला काम करते रहते हैं, तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को ज्यादा एनर्जी देने के लिए हार्ट बहुत तेजी से धड़कने लगता है, लेकिन इस दौरान संकरी धमनी में लाल रक्त कणिकाएं (Red blood cells) जमा होने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
510
ये बंद धमनियां हार्ट को जरूरत के हिसाब से ब्लड और ऑक्सीजन नहीं दे पाती है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
610
हार्ट अटैक अचानक जरूर होता है लेकिन इसके लक्षण पहले से नजर आने लगते हैं, जिसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
(फोटो सोर्स- गूगल)
710
हार्ट की तकलीफ से जुड़े कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो कई अन्य बीमारियों में भी देखने को मिलते हैं। इस कारण हम इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते है। इनमें चक्कर और उल्टी आना भी हार्ट की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)
810
हार्ट वाले केस में कई बार पहले से चक्कर भी आने लगते है। इसके अलावा सांस फूलने की दिक्कत होने लगती है। आपको इस समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
(फोटो सोर्स- गूगल)
910
लेफ्ट हेंड में दर्द होना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है। यह दर्द जॉ लाइन यानी जबड़े तक जाता है और पूरे हाथ में होता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
1010
लगातार खांसी होना और हाथ-पैर में सूजन आ जाने की समस्या भी गंभीर हो सकती है। ये हार्ट की बीमारी के साथ ही किसी अन्य गंभीर रोग का लक्षण भी हो सकते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.