Published : Apr 10, 2021, 01:09 PM ISTUpdated : Apr 10, 2021, 03:31 PM IST
देशभर में आज विश्व भर में होम्योपैथी दिवस मनाया जा रहा है। लगभग 100 देशों में मरीजों का इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है। होम्योपैथी जहां किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं वहीं, इसकी दवाओं की लागत भी बहुत ज्यादा नहीं है। आज के महामारी के दौरा में कई जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का होम्योपैथी से इलाज किया जा रहा है। होम्योपैथी से बड़ी से बड़ी बीमारी को मिटाया जा सकता है। हर साल विश्व होम्योपैथी दिवस कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बड़े विशेषज्ञ भाग लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको होम्योपैथी के इताहस के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...
हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी के जनक माने जाने वाले जर्मन मूल के ईसाई फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन हैं। ये दिवस उनके जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। उनका जन्म 10 अप्रैल को ही हुआ था।
28
इस साल उनकी 266वीं जयंती है। विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं बल्कि होम्योपैथी को आगे ले जाने की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को समझने के लिए भी मनाया जाता है।
38
इस साल उनकी 266वीं जयंती है। विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं मनाया जाता बल्कि होम्योपैथी को आगे ले जाने की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को समझने के लिए भी मनाया जाता है।
48
विश्व होम्योपैथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि चिकित्सा की इस अलग प्रणाली के बारे में लोगों को जागरूक करना है, साथ ही इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों लोगों तक पहुंचाना है।
58
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के अनुसार कहा जाता है कि ये दवाओं द्वारा रोगी का इलाज करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है, जिससे रोग ग्रस्त व्यक्ति का इलाज हो सके।
68
होम्योपैथी चिकित्सा का एक ही वैकल्पिक रूप है, जो 'समरूपता' दवा सिद्धांत पर आधारित है। इस विधि में मरीजों का इलाज न केवल होलिस्टिक दृष्टिकोण के माध्यम से, बल्कि रोगी की व्यक्तिवादी विशेषताओं को समझकर किया जाता है।
78
होम्योपैथी एक सुरक्षित चिकित्सकीय तरीका है, जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रभावी उपचार कर सकता है। इसकी आदत भी नहीं पड़ती है।
88
होम्योपैथी को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए सुरक्षित माना है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.