World Hypertension Day: डिमेंशिया से लेकर हार्ट फेलियर तक, हाई ब्लड प्रेशर से हो सकती है ये 6 गंभीर बीमारी

Published : May 17, 2022, 11:16 AM IST

हेल्थ डेस्क :  हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day 2022) मनाया जाता है। हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है, जिससे स्ट्रोक, दिल का दौरा और गुर्दे की बीमारी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। हाइपरटेंशन डे का मकसद लोगों में स्वास्थ्य जीवन और हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक करना है। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण कौन-कौन सी गंभीर बीमारियां हो सकती है और इससे कैसे बचें...  

PREV
16
World Hypertension Day: डिमेंशिया से लेकर हार्ट फेलियर तक, हाई ब्लड प्रेशर से हो सकती है ये 6 गंभीर बीमारी

दिल का दौरा या स्ट्रोक
हाई ब्लड प्रेशर धमनियों (एथेरोस्क्लेरोसिस) को सख्त और मोटा कर सकता है, जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।

26

धमनीविस्फार या एन्यूरिज्म 
बढ़ा हुआ रक्तचाप या ब्लड प्रेशर आपके रक्त वाहिकाओं को कमजोर और उभारने का कारण बन सकता है, जिससे धमनीविस्फार या जिसे Aneurysm भी कहा जाता है, हो सकता है। यदि एन्यूरिज्म फट जाता है, तो यह जीवन के लिए खतरा हो सकता है।

36

हार्ट फेलियर
हाई ब्लड प्रेशर के चलते कई बार मरीज हार्ट फेलियर का शिकार भी हो जाता है, क्योंकि आपकी वाहिकाओं में दवाब ज्यादा होने के कारण खून को पंप करने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय के पंपिंग सेक्शन की दीवारें मोटी हो जाती हैं। आखिरकार, मोटी हुई मांसपेशियों को आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ब्लड पंप करने में मुश्किल हो सकती है, जिससे हार्ट फेलियर हो सकता है।
 

46

दिमाग पर असर
आपका दिमाग ठीक से काम करने के लिए ऑक्सीजन युक्त खून की सही आपूर्ति पर निर्भर करता है। हाई ब्लड प्रेशर आपके मस्तिष्क की रक्त की आपूर्ति को कम कर सकता है। जिसके चलते दिमाग में खीन के प्रवाह की अस्थायी रुकावट हो सकती है। जिसे क्षणिक इस्केमिक अटैक (TIAs) कहा जाता है। ब्लड प्रेशर के कारण कई बार मरीज को ब्रेन स्ट्रोक भी आ जाता है।

56

डिमेंशिया
हाई ब्लड प्रेशर से एक निश्चित प्रकार का मनोभ्रंश (vascular dementia) हो सकता है, क्योंकि ये मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बाधित करता है, जो आगे जाकर मनोभ्रंश का कारण बन सकता है।

66

पैरालिसिस या लकवा
हाई बीपी और तनाव से आजकल पैरालिसिस या लकवा के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लकवा सिर की नसों में खून की सप्लाई सुचारु न होने से होता है, जो अमूमन उच्च रक्ताचाप के कारण  होता है। ऐसे में सिर के अंदर नसें फट जाती है और शरीर के बाकि अंगों में खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। जिस हिस्से में खून की सप्लाई नहीं पहुंचती वह एरिया पैरालाइज हो जाता है।

ये भी पढ़ें :
मैरिड लाइफ पर हाइपरटेंशन का पड़ता है बहुत बुरा असर, जानें कैसे रखें खुद को सेफ
health tips: जरूरत से ज्यादा नमक से लेकर कॉफी पीने से हो सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें इससे बचने के टिप्स

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories