फिट/अनफिट दोनों लोग घर पर जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, स्ट्रांग बॉडी के साथ सेक्स लाइफ भी हो जाएगी इंप्रूव

हेल्थ डेस्क. दोस्तों, फिटनेस के लिए अच्छे खानपान के साथ मजबूत बॉडी होना भी जरूरी है। बीमारियों से दूर रहने वाली फिट बॉडी के लिए सभी को 2 घंटे एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। इसके अलावा मैरिड लोगों को अपनी बेडरूम लाइफ (Bedroom Life) दुरुस्त रखने के लिए भी एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। सफल वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि कपल की सेक्स लाइफ अच्छी हो। कई बार स्ट्रेस, थकान, बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड खाने की वजह पार्टनर्स एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते। इसलिए बेहतर सेक्स लाइफ के लिए कपल का फिट और हेल्दी होना जरूरी है। सेक्सुअली फिट रहने के लिए भी फिटनेस चाहिए होती है। सर्दी के मौसम में अगर आपकी सेक्स लाइफ सही नहीं चल रही है तो चिंता न करें है। आपको बस कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। और अगर फिट न हो कमर दर्द, पैर दर्द से लेकर बहुत सी परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे ही सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए भी एक्सरसाइज की जा सकती है। ये एक्सरसाइज को नियमित रूप से करके कपल अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं-

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2021 10:26 AM IST

15
फिट/अनफिट दोनों लोग घर पर जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, स्ट्रांग बॉडी के साथ सेक्स लाइफ भी हो जाएगी इंप्रूव

1. कीगल एक्सरसाइज

 

यह एक्सरसाइज महिलाओं के लिए ही नहीं, पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक एरिया की मांसपेशियां मजबूत और लचीली होती हैं। पेल्विक एरिया के अतिरिक्त कीगल एक्सरसाइज  करने से यूटेरस, गोल ब्लैडर, छोटी आंत और रेक्टम स्ट्रांग बनते हैं। महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में किसी भी तरह की समस्या दूर हो जाती है।

 

इस एक्सरसाइज को करने से पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ती है। कीगल एक्सरसाइज से काफी हद तक इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (शीघ्रपतन)  की समस्या को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज लगातार 5-6 सप्ताह तक करें। यूट्यूब पर वीडियो देख आप एक्सरसाइज को अच्छे से समझ सकते हैं। 

25

2. लोअर बैक एक्सरसाइज  

 

फिटनेस के साथ सेक्स लाइफ बेहतर करने ऐसे व्यायाम करें जिनसे पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत हों।  लेग रेज़ (Leg Raises) करने से एब्डॉमिनल एरिया की मासपेशियां मजबूत होती हैं। घर की छत या कमरे में मैट बिछाएं और ये एक्सरसाइज शुरू कर दें। लेग रेज करने के लिए ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। दोनों हाथों को कूल्हे के नीचे या उनके समांतर रखें। 1-2 मिनट तक इसी अवस्था में रुकें फिर धीरे वापस आएं।

 

उत्कटासन (चेयर पोज़) करने से भी लोअर बैक की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। महिलाएं/पुरुष दोनों ही ये एक्सरसाइज कर सकते हैं इससे बॉडी में फैट जमा नहीं होगा। 

35

3. योग

 

कपल रोज़ाना घर में योगा करें। योग करने से शरीर में लचीलापन आता है। जैसे- ओवर वेट होने पर कपल अलग-अलग पोज़ ट्राई नहीं कर पाते हैं। लेकिन योग करने से शरीर में फ्लेक्सेब्लिटी आएगी और आप बेडरूम में एक्टिव रहेंगे। धनुरासन करने से पेट और जांघ के आसपास जमा फैट कम होती है। साथ ही जांघ की मासपेशियां मजबूत होती हैं।

 

सर्वांगासन करने से पेट, कूल्हे, जांघों और हिप्स के आसपास जमा हुआ फैट कम होता है। रोज़ाना मयूरासन करें, मयूरासन पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद हैं। मयूरासन करने से सेक्सुअल एक्टिविटीज में सुधार होता है। जिन पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या होती है, उनके लिए यह आसान लाभदायक है। महिलाओं के लिए नियमित रूप से मयूरासन को करने पीरियड और मेनोपॉज़ जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। 

45

4. एरोबिक

 

हॉर्वर्ड यूनीवर्सिटी में 50 साल से अधिक आयुवाले पुरुषों पर एक अध्धयन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि रोज़ाना एरोबिक करने से इन पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का ख़तरा 30% तक कम हो गया। इतना ही नहीं नियमित रूप से एरोबिक करने पर शरीर में एंडोर्फ़िन हार्मोन रिलीज़ होता है, जिससे सेक्स लाइफ में सुधार होता है। आप घर के अंदर ही छत या आंगन में एरोबिक्स कर सकते हैं। फिटनेस के साथ इससे शरीर काफी एक्टिव रहता है। एरोबिक करने से इंसान स्ट्रेस फ्री होता है और उसका मन कंट्रोल रहता है। 

 

55

6. स्क्वॉट्स

 

पुरुषों में टेस्टोस्टरॉन हार्मोन होता है, जिसे सेक्स हार्मोन भी कहते हैं। यह टेस्टोस्टरॉन हार्मोन यौन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। टेस्टोस्टरॉन हार्मोन का स्तर कम होने पर लड़के बेडरूम को एंजॉय नहीं कर पाते हैं। वो चिड़चिड़े रहते हैं। सेक्स लाइफ इंप्रूव करने के लिए शरीर में टेस्टोस्टरॉन हार्मोन का स्तर काफी बेहतर होना चाहिए। इसके लिए स्क्वॉट्स लगाना बहुत लाभदायक है।

 

स्क्वॉट्स लगाने से सेक्स हार्मोन में वृद्धि की जा सकती है। स्क्वॉट्स करने से पेल्विक एरिया की मासंपेशियों में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता है। प्रतिदिन इस एक्सरसाइज को करने से शारीरिक ताकत बढ़ती है और शरीर में हैप्पी हॉर्मोंस का संचार होता है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos