CM हेमंत सोरेन के साथ इन 3 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ, कोई पीएचडी तो कोई है 10वीं पास

रांची. हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनको 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ। सीएम हेमंत सौरेन के साथ तीन अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के सत्‍यानंद भोक्‍ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2019 11:09 AM IST / Updated: Dec 29 2019, 06:37 PM IST

16
CM हेमंत सोरेन के साथ इन 3 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ, कोई पीएचडी तो कोई है 10वीं पास
रांची. हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनको 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ। सीएम हेमंत सौरेन के साथ तीन अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के सत्‍यानंद भोक्‍ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
26
रामेश्‍वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ: सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में झारखंड की लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामेश्‍वर उरांव ने आज मंत्री पद की सपथ ली। उरांग झारखंड में कांग्रेस के अध्‍यक्ष हैं, वह वे मनमोहन सिंह की पहली सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। रामेश्वर आइपीएस सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में आए हैं। डॉ. रामेश्वर उरांव लोहरदगा से साल 2009 में सांसद बने थे। जिसके बाद वह अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन का भी पद संभाल चूके हैं। उन्होंने भाजपा के सुखदेव भगत को 30150 मतों से हराया है। रामेश्वर उरांव के पास पीएचडी की डिग्री है।
36
आलमगीर आलम भी बने मंत्री: कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक आलमगीर आलम को भी कांग्रेस के कोटे से मंत्री पद की सपथ दिलवाई गई। आलमीगीर ने पाकुड़ विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी वेणी प्रसाद गुप्ता के खिलाफ जीत दर्ज की है। आलमगीर 20 अक्टूबर 2006 से 26 दिसंबर 2009 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। वह 2000, 2005 और 2014 में भी पाकुड़ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। आलमगीर आलम ने पढ़ाई में ग्रेजुएट किया हुआ है।
46
पहले भी मंत्री रह चुके हैं सत्यानंद भोक्ता: चतरा से आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी हेमंत सरकार में मंत्री बन गए हैं। उनको भी द्रौपदी मूर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह राजद एक मात्र विधायक हैं। इससे पहले वह 2014 तक भारतीय जनता पार्टी में थे। वर्ष 2000 में पहली बार विधायक बनने के बाद सत्यानंद भोक्ता पेयजल व स्वच्छता मंत्री बने थे। जबकि वर्ष 2005 में दूसरी बार विधायक बनने पर वे झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए थे। सत्यानंद भोक्ता 10वीं पास हैं।
56
15 जनवरी के बाद हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। फिलहाल, गठबंधन की सरकार में मंत्रियों के नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई है। फिलहाल, कांग्रेस से दो और राजद से एक मंत्री ने शनिवार को शपथ ली है।
66
इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन, शरद यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल, भाकपा महासचिव डी राजा, आप सांसद संजय सिंह, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शिरकत की
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos