सुशांत की मौत की खबर सुन एक युवक ने लगाई फांसी, मां से बोले मासूम बच्चे-पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए

Published : Jun 16, 2020, 12:36 PM IST

जमशेदपुर.  सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई दुखी है, उनके चाहने वाले और परिवार के लोग सदमें में हैं। वहीं इसी मामले में झारखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने सुशांत की खबर टीवी पर देखने के बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल यह घटना रविवार देर जमशेदपुर जिले के उलीडीह थाना इलाके में घटी। जहां पर विनय कुमार उपाध्याय नाम ने यह खौफनाक कदम उठाया।

PREV
15
सुशांत की मौत की खबर सुन एक युवक ने लगाई फांसी, मां से बोले मासूम बच्चे-पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए


 जैसे ही सुबह करीब चार बजे मृतक के पिता ओम नारायण उपाध्याय की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा पंखे पर बने फांसी के फंदे से लटक रहा था। वह आनन-फानन में उसको किसी तरह फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

25

बता दें कि मृतक विनय के दो मासूम बेटे हैं, जिनका पिता की मौत के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। वह मासूम अपनी मां से बार-बार यही पूछ रहे हैं कि मम्मी पापा हमको छोड़कर क्यों चले गए। 

35

विनय के पिता ने ओम नारायण ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उबर टैक्सी कैब सर्विस कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते गाड़ियां चलना बंद हो गई थीं, कंपनी ने उसको नौकरी से निकला दिया था। वह अक्सर उदास रहने लगा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।

45


पिता ने बताया उनका बेटा रविवार दोपहर से ही  टीवी पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर देख रहा था। उन्होंने टीवी बंद किया तो वह अपने मोबाइल पर खबर देखने लगा। यहां तक कि उसने उस दिन खाना तक नहीं खाया था।
 

55

पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories