झारखंड में कहीं पेट्रोल पंप तो कहीं गिटार पर विराजमान है मां दुर्गा, दर्शकों की भीड़ और बढ़ाएगी इनकी रौनक

जमशेदपुर: कोरोना के कारण दो वर्ष के बाद जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह देखा जा रहा है। शहर में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण किया गया है। अधिकत्तर पंडालों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। जबकि कई पंडालों का निर्माण अब भी जारी है। सप्तमी तक इन पंडालों का निर्माण पूरा होगा। कुछ पंडालों में अभी से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दो साल बाद जमशेदपुर में भव्य रुप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसवां जिला के आदित्यपुर में भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। मां  दुर्गा कहीं पेट्रोल पंप तो कहीं गिटार पर विराजमान हैं। आकर्षक विद्युत सज्जा भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। तस्वीरों में देखिएं वहां की झलकियां...

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 30, 2022 6:48 AM IST / Updated: Sep 30 2022, 12:26 PM IST

17
झारखंड में कहीं पेट्रोल पंप तो कहीं गिटार पर विराजमान है मां दुर्गा, दर्शकों की भीड़ और बढ़ाएगी इनकी रौनक

आदित्यपुर में गिटार पर विराजमान हैं मां दुर्गा 
आदित्यपुर के एस टाईप में मां दुर्गा गिटार पर विराजमान हैं। गिटार के साथ पंडाल में सजाए गए म्यूजिक इंस्टूमेंट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। एस टाइप सिंहभूम ब्यज क्लब की ओर से इस भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है।  

27

एग्रिको में पुआल से बना है पंडालट
सिदगोड़ा के एग्रिको में पूजा पंडाल पूरी तरह पुआल से बनाई गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा से लेकर अन्य प्रतिमाओं पर की गई सजावट भी पुआल की है। पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने इस पंडाल का निर्माण किया है। इसे बनाने में 1.5 लाख का खर्च हुआ है।
 

37

कदमा में स्वर्ग लोग की कल्पना के आधार पर बना है पंडाल
कदमा के रानीकुदर में स्वर्ग लोग की कल्पना के आधार पर पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल को पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने बनाया है। इसके निर्माण में फेसी फॉम का उपयोग किया गया है।

47

रानीकुदर स्थित यह पांडाल में जिस तरह लाइट का इस्तेमाल किया गया है वह स्वर्ग लोक का आभास कराती है। 15 लाख रुपए की लागत से इस पंडाल का निर्माण किया गया है। 

57

बागबेड़ा में पेट्रोल पंप में विराजमान है मां दुर्गा
बागबेड़ा के बीएनआर मैदान में पेट्रोल पंप की डिजाईन का दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस पंडाल के निर्माण में तीन लाख की लागत आई हैष। ओड़िशा के कारीगरों ने पंडाल का निर्माण किया है। 

67

कोरोना के कारण दो वर्ष के बाद जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह देखा जा रहा है। शहर में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण किया गया है। अधिकत्तर पंडालों को अंतिम रुप दिया जा चुका है।

77

कई पंडालों का निर्माण अब भी जारी है। सप्तमी तक इन पंडालों का निर्माण पूरा होगा। कुछ पंडालों में अभी से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दो साल बाद जमशेदपुर में भव्य रुप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos