रांची के रिंग रोड पर सिमलिया फार्म हाउस में बना धोनी का यह आलीशान घर किसी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है, सोशल मीडिया पर अक्सर उनके इस घर के फोटो वायरल होती रहती हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आते हैं। उनके इस घर में ही माता-पिता भी रहते हैं, जबकि उनके बड़े भाई नरेंद्र अलग घर में रहते हैं। बता दें कि हरमू रोड की कोठी पर धोनी 2009 से रह रहे थे। इसस पहले महेंद्र सिंह धोनी बचपन में रांची के मेकॉन स्थित एक छोटे से घर में रहते थे। उनका यह घर पुराने घर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है।