इस महिला विधायक की करतूत से सरकार की हो रही फजीहत, लोग बोले-दीदी आपने तो हमको शर्मसार कर दिया


रांची (झारखंड). कोरोना के कहर को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य सरकारों ने होली उत्सव को सार्वजनिक तरीके से मनाने पर रोक लगा रखी थी। लेकिन झारखंड सरकार की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कोरोना गाइडलाइन की सारे नियम कानून तोड़ते हुए भीड़ जोड़कर मटकी फोड़ी। इतना ही इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। अब यूजर सीएम हेमंत सोरेन और विधायक को लेकर कई तरह के कमेट्स कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2021 12:48 PM IST

15
इस महिला विधायक की करतूत से सरकार की हो रही फजीहत, लोग बोले-दीदी आपने तो हमको शर्मसार कर दिया


दरअसल, बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को कोरोना गाइडलाइन से ज्यादा अपनी परंपरा की फिक्र है। इसलिए उन्होंने अपने गांव पहरा में मटकी फोड़ समारोह का आयोजन रखा। जहां उन्होंने सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुटाकर और मटका फोड़कर उनके साथ होली मनाई। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि ''मैंने अपने पिता  श्री योगेंद्र साव की ओर से शुरू की गई परंपरा को आगे बढ़ाया है।
 

25


सोशल मीडिया पर यूजर विधायक अंबा प्रसाद की जमकर फजीहत हो रही है। उन्होंने भीड़ जोड़कर कोरोना गाइडलाइन की तो धज्जिया उड़ाई ही हैं। साथ उन्होंने इस दौरान नो तो मास्क पहना हुआ था और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। उन्होंने अपने साथ साथ  अपनी ही सरकार की फजीहत तक कर डाली। अब जब मीडिया ने उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

35


महिला विधायक का यह वीडियो देखकर लोग कई तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि 'आप तो होली मना लिए मैडम जी लेकिन 14वें वित्त आयोग के बेरोजगार कर्मियों की ये काली होली थी जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा'।    दूसरे ने लिखा 'मैडम सरकार ने जो नियम बनाए हैं वह आम आदमी के लिए हैं, आप जैसे नेताओं को तो सभी तरह की छूट है। धन्यवाद दीदी, सरकार की बात नहीं मानने के लिए। धर्म संविधान से बड़ा है। आपने राज्य सरकारो शर्मसार कर दिया। (फाइल फोटो)
 

45


बता दें कि सोशल मीडिया और चर्चा में आने के लिए विधायक अंबा प्रसाद आए दिन कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं। जिसके चलते उन्हें कई बार आलोचना का भी शिकार होना पड़ता है। इसी महीने 8 मार्च को वुमेंस डे के मौके पर वह विधनासभा के सत्र के दौरान घोड़े पर बैठकर पहुंची थीं। जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

55


अंबा हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट से 27 साल की अंबा ने चुनाव जीतकर 2019 में सबसे कम उम्र की विधायक बनने का इतिहास रचा है। जहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को 30,140 वोटो से हराया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos