झारखंड में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांस्टेबल रोज अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है। यह मामला जनसुनवाई में सामने आया है।
गुमला. झारखंड के गुमला में 25 साल की महिला को दहेज के लिए अजीब तर्क देते हुए प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 साल की मनदीप संधू की 2017 में गौरव सचदेव से शादी हुई थी। गौरव रिजर्व बटालियन-2 में कांस्टेबल है।
23
महिला का आरोप है कि उसका पति रोज उसे पीटता है। वो कहता है कि शादी करना उसका सिर्फ मिशन था। वो उसे इसलिए रोज पीटता है, क्योंकि जो पत्नियां रोज पिटती हैं, उन्हें स्वर्ग नसीब होता है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के दो दिन बाद से ही उसके पति, सास, ससुर, देवर और ननद दहेज के लिए पीटने लगे थे।
33
महिला थाने में इसकी शिकायत की गई थी। महिला परिवार परामर्श केंद्र भी गई। पीड़िता का आरोप है कि वो 2 बार जनसुनवाई में भी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची महिला ने कहा पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।