हावड़ा, पश्चिम बंगाल. मानसिक बीमार पत्नी के साथ एक ही बिस्तर पर सोने का नतीजा 45 साल के एक शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। शनिवार रात महिला ने मछली काटने के चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट उड़ा दिया। यही नहीं, इससे पहले उसने पति के सिर पर भी चाकू से दनादन वार किए। महिला ने पति की लाश को अच्छे से कंबल से ओढ़ाया और फिर सो गई। अगले दिन सुबह उठकर वो अपने बेटों से बोली कि वो बेडरूम में जाकर देखें कि उसकी मां ने क्या किया है? दम्पती के दो बेटे हैं। जब वे बेडरूम में पहुंचे और कंबल हटाया..तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। कपल के बीच मनमुटाव की जानकारी भी मिली है। दिल दहलाने वाली यह घटना हावड़ा जिले के मालिपुकुर में जुजार्शा गांव में हुई। 45 साल का मोसिन मलिक यहां आरोपी पत्नी मानिरा और दो बेटों के साथ रहता था। आगे पढ़ें किसी घटना के बारे में...