Published : Jul 29, 2020, 03:33 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 03:35 PM IST
रांची, झारखंड. पब्जी गेम के शौकीन 24 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने उसी जगह पर सुसाइड की, जहां 4 साल पहले उसके पिता ने फांसी लगाई थी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तब मृतक के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था। आशंका है कि सुसाइड से पहले युवक पब्जी गेम खेल रहा होगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र के लोधमा गांव की है। मृतक रवि कुमार साहू डोरंडा कॉलेज का छात्र था। अभी लॉकडाउन के कारण कॉलेज बंद हैं, इसलिए उसका ज्यादातर समय घर पर ही गुजरता था। कभी-कभार वो अपने मामा के जूते-चप्पलों की दुकान पर चला जाता था। मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, वो मंगलवार से गायब था। जब वो घर नहीं लौटा, तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। बुधवार सुबह उसकी लाश चाय बागान स्थित एक मकान में मिली। मृतक की मां यहां केयरटेकर के तौर पर काम करती है।
सोमवार को रवि चाय बागान स्थित घर में अपनी मां जीतन बेबी से मिलने आया था। यहां परिसर में कुछ कमरे भी बने हैं, जहां कोई नहीं रहता। जब रवि यहां से वापस अपने घर नहीं लौटा, तो बुधवार सुबह उसका बड़ा भाई मां के पास पहुंचा। इसके बाद रवि की खोजखबर शुरू हुई। ढूंढ़ने पर उसकी लाश चाय बागान के खाली पड़े एक घर में मिली।
25
युवक जिस फंदे से लटका था, वो टूट गया था। इसलिए लाश जमीन पर पड़ी थी। समीप ही मोबाइल मिला। मृतक के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
35
45
इसी जगह पर रवि के पिता सहदेव साहू ने 4 साल पहले फांसी लगाई थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया था, यह राज उनकी मौत के साथ ही दफन हो गया।
55
रवि इसी फंदे से लटका था। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि उसने सुसाइड क्यों किया।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।