जंगलों में इतने घने वृक्ष की सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंचती
यहां भरपूर घने वनों के साथ पहाड़ियां, घाटियां, झरनें एवं कई सरी प्राकृतिक संसाधन देखने को मिलते हैं। साल वृक्ष यहां सबसे अधिक मात्रा में मौजूद हैं। आबनूस, कुसुम, महुआ, करंज, अमलतास, सेमर, सागवान, आम, जामुन, केंदुब, भीष्म, गम्हार, आसन, पियार, खैर, पलाश, अर्जुन, नीम, ढेला, पैसार जैसे कई घने वृक्ष सारंडा वन में देखने को मिलते हैं। यह वन इतना घना है कि यहां पर सूर्य की किरणें भी नीचे नहीं पहुंच पाती है। इतने सारे वृक्षों की संख्या और उनकी ऊंचाई की देखकर अरिसा लगता है मानो प्रकृति का का अनमोल उपहार झारखंड राज्य को प्राकृतिक वनों के रूप में मिला है।