राज्य के चर्चित विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चाना
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बारीडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने भोलेनाथ से सभी की परेशानी खत्म करने की कामना की। सरयू राय ने हर-हर महादेव, हर-हर भोले, बोल बम का नारा लगाकर मंदिर में प्रवेश किया। राय ने पूजा अर्चना के बाद बताया कि शंकर जी को जल व दूध के अलावा बेलपत्र और फूल माला भी चढ़ाया जाता है। सावन के महीने का साल भर लोगों को इंतजार रहता है। भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने राज्य के विकास की कामना भगवान भोलेनाथ से की है।