मेष- मंगल राशि स्वामी है। अब इस राशि में स्वामी के आने से शुभ फल मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से लाभ के योग बनेंगे। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
212
वृषभ- इस राशि के लिए मंगल द्वादश हो जाएगा। इस वजह से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के निर्माण में व्यय अधिक हो सकता है। नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं।
312
मिथुन- इन लोगों के मंगल एकादश रहेगा। इस वजह से आय में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद में इन्हें सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा।
412
कर्क- इस राशि के लिए मंगल दशम रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। कोई नया काम शुरू हो सकता है। मेहनत की अधिकता रहेगी। लेकिन, लाभ भी मिल सकते हैं।
512
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए नवम मंगल जमीन संबंधी कामों से लाभ दिलवाने वाला रह सकता है। रोगों में राहत मिलेगी। भाग्य का साथ मिल सकता है। सफलता मिल सकती है।
612
कन्या- इन लोगों के लिए मंगल की अष्टम स्थिति रहेगी। विवाद हो सकता है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संभलकर रहना होगा।
712
तुला- इस राशि से मंगल सप्तम रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है।
812
वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल की षष्ठम स्थिति रहेगी। ये शुभ योग बनाएगी। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा।
912
धनु- इन लोगों के लिए मंगल पंचम रहेगा। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।
1012
मकर- मंगल चतुर्थ हो जाएगा। अनावश्यक परेशानियों बढ़ सकती हैं। घर-परिवार और कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
1112
कुंभ- आपके लिए मंगल की स्थिति तृतीय रहेगी। इस वजह से ट्रांसफल के योग बन सकते हैं। वाद-विवादों में जीत आपकी होगी। धन लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी।
1212
मीन- इस राशि के लिए मंगल द्वितीय रहेगा। जो कि शुभ है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा और सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में मन प्रसन्न रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।