उज्जैन. 17 अक्टूबर, शनिवार की शाम से सूर्य राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में आ चुका है। अब 16 नवंबर तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। शत्रु शुक्र की राशि तुला में सूर्य की सबसे कमजोर स्थिति होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट से जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा…
मेष
यात्रा में कष्ट का अनुभव हो सकता है। आय में कमी होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
212
वृष
पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। शत्रु पराजित होंगे। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
312
मिथुन
मानसिक तनाव हो सकता है। पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है। प्रियजनों से वियोग होने के योग बन रहे हैं।
412
कर्क
कार्य में मनचाही सफलता नहीं मिलने से तनाव होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
512
सिंह
रुका हुआ धन मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
612
कन्या
अनावश्यक जिद के कारण हानि हो सकती है। पैसा अधिक खर्च होगा। मानसिक सुख में कमी आ सकती है।
712
तुला
धन व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। गुस्सा अधिक आने से ऑफिस और घर में तनाव होगा। शारीरिक श्रम करना होगा।
812
वृश्चिक
हेल्थ से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोई मित्र धोखा दे सकता है। निवेश में नुकसान होने की भी संभावना है।
912
धनु
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। हेल्थ पहले से ठीक रहेगी।
1012
मकर
अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रतिष्ठा-आय में वृद्धि होगी। उपहार मिलेंगे।
1112
कुंभ
परिवार में विवाद के कारण टेंशन बढ़ सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। संतान की ओर से सहायता मिलेगी।
1212
मीन
परिवार में किसी वृद्धि की सेहत बिगड़ सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।