उज्जैन. 28 मई, शुक्रवार की रात से शुक्र ग्रह वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वर्तमान समय में मंगल और बुध भी इसी राशि में स्थित हैं। इस तरह मिथुन राशि में 3 ग्रहों का योग बन रहा है। इस त्रिग्रही योग का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानिए क्या होगा आपकी लाइफ पर असर…
मेष
अपनी रणनीतियों और योजनाओं को क्रियान्वित करने में पूर्णतः सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित बातें भी सफल रहेगी।
212
वृषभ
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारियां तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
312
मिथुन
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यर्थ चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
412
कर्क
आंखों से संबंधित रोग हो सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।
512
सिंह
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
612
कन्या
सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए समय उत्तम है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और कार्य में लगे रहें। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का सरकारी टेंडर हासिल करना चाह रहे हों तो प्रयास करें सफलता के योग बन रहे हैं।
712
तुला
नौकरी में भी परिवर्तन करना चाहें तो सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी शुभ अवसर आएगा। भाग्य वृद्धि तो होगी ही धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी दान-पुण्य करेंगे।
812
वृश्चिक
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सम्मान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से सावधान रहें।
912
धनु
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी।
1012
मकर
किसी भी व्यक्ति को धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
1112
कुंभ
संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाहते हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
1212
मीन
मानसिक अशांति दूर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।