उज्जैन. 10 अप्रैल, शनिवार से शुक्र ग्रह मीन से निकलकर मेष राशि में आ जा चुका है। ये ग्रह इस राशि में 4 मई तक रहेगा। शुक्र के प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को फायदा होगा। वृष और कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। आगे विस्तार से जानिए कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर…
मेष
लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे और उनमें फायदा मिलने के योग हैं। धन लाभ भी होगा। प्रसिद्धि मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के भी योग बनेंगे।
212
वृष
ये समय मिला-जुला रहेगा। कुछ अनचाही घटनाएं हो सकती है। विवादों से बचकर रहना होगा। खर्चा बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। शुक्र के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में काम करने के तरीके में बदलाव होंगे। दूर स्थानों के लोगों से मदद मिलेगी। यात्राओं के योग भी बन रहे हैं।
312
मिथुन
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन दिनों की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में भी सामने आएंगे।
412
कर्क
नौकरी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अनचाहे हालात भी बन सकते हैं। मेहनत और दौड़-भाग बनी रहेगी। किसी खास काम को लेकर तनाव बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से विवाद हो सकता है। संभलकर रहें।
512
सिंह
शुक्र की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। प्रमोशन और इन्क्रीमेंट होने की संभावना है।
612
कन्या
शुक्र के कारण कन्या राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। कोई राज की बात उजागर होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं पर खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस समय की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा।
712
तुला
रोजमर्रा के कामों में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। सेहत को लेकर भी संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। दिखावटी कामों में समय खराब हो सकता है। योजनाएं भी अधूरी रह सकती हैं।
812
वृश्चिक
शुक्र के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। दूर स्थानों से जुड़े लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। दुश्मन भी परेशान कर सकते हैं। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी विवाद हो सकता है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।
912
धनु
दुश्मनों पर जीत मिलेगी। फायदे वाला समय रहेगा। नौकरी और बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलेगा। मामा पक्ष से मदद मिल सकती है। संतान संबंधी चिंता खत्म होगी। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। सेहत में भी सुधार होगा।
1012
मकर
शुक्र से सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। पुरानी मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। लेन-देन और निवेश के लिए समय अच्छा है। फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी काम भी पूरे हो जाएंगे। व्हीकल खरीदारी के योग बन रहे हैं।
1112
कुंभ
भाई-बहनों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। मेहनत होगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। मांगलिक कामों की खरीदारी और अन्य शुभ कामों में खर्चा होगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के योग बनेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता दूर हो जाएगी।
1212
मीन
सेविंग बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में अच्छा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। शुक्र के प्रभाव से साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। कुछ गुप्त बातें और जानकारियां पता चल सकती हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।