अपनी शादी टालकर MLA के इलेक्शन में चुनाव में कूद पड़ी दूध बेचने वाली 27 साल की यह लड़की

Published : Mar 19, 2021, 06:08 PM ISTUpdated : Mar 24, 2021, 11:31 AM IST

चुनाव में हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। कहीं खुशियों के, तो कहीं लड़ाई-झगड़े के भी। यह मामला दिलचस्प है। केरल में एक विधानसभा सीट है कायमकुलम। यहां से कांग्रेस ने 27 साल की अरिथा बाबू को मैदान में उतारा है। अरिथा को उम्मीद नहीं थी कि वे इलेक्शन लड़ेंगी। घर में तो उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब चुनाव के कारण फैमिली को उनकी शादी टालनी पड़ गई है। हालांकि सब खुश हैं, क्योंकि अरिथा MLA का चुनाव जो लड़ रही है। कांग्रेस अरिथा को राजनीति का रोल मॉडल बताकर प्रमोट कर रही है। वजह भी सही है। अरिथा के परिजन दूध बेचते हैं। परिवार बेहद साधारण है। अरिथा के पिता को हार्ट की बीमारी है। लिहाजा अरिथा को ही घर की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।

PREV
15
अपनी शादी टालकर MLA के इलेक्शन में चुनाव में कूद पड़ी दूध बेचने वाली 27 साल की यह लड़की

अरिथा को पिता तुलसीधरण की बीमारी का पता तब चला, जब वे कॉलेज में पढ़ रही थीं। वे अपने कॉलेज की छात्र राजनीति का अहम हिस्सा थीं। अरिथा ने हिम्मत नहीं छोड़ी। वे पढ़ाई, छात्र पॉलिटिक्स और घर की जिम्मेदारियां तीनों संभालती रहीं।
 

25

परिवार का खर्च चलाने अरिथा ने गायें पालीं। वे रोज सुबह 4 बजे उठती हैं। गायों को चारा-पानी डालकर दूध निकालती हैं। फिर 15 घरों में दूध पहुंचाकर बाकी काम करती हैं। इस समय उन पर चुनाव की जिम्मेदारी भी है।

35

अरिथा को नहीं मालूम था कि उन्हें टिकट मिल जाएगा। कांग्रेस उन्हें युवाओं का रोल मॉडल मानती है। जब उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी उन्हें इसकी खबर मिली।

45

ताज्जुब की बात यह है कि अरिथा की मां ने शादी का शुभ मुहूर्त निकलवाया था। पंडितजी ने मार्च में ही अच्छा मुहूर्त बताया था। लेकिन अरिथा कहती हैं कि चुनाव भी एक बड़ी जिम्मेदारी है।

55

अरिथा इससे पहले जिला पंचायत प्रतिनिधि रह चुकी हैं। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण यानी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे सभी पांच राज्यों के साथ 2 मई को आएंगे।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories