Kerala election: वेंगारा सीट से इस ट्रांसजेंडर ने दी चुनौती, हम लोग भी नेता क्यों नहीं बन सकते

Published : Mar 23, 2021, 06:17 PM ISTUpdated : Mar 23, 2021, 06:26 PM IST

इस समय देश के पांच राज्यों तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव में बहुत सारे शेड देखने को मिलते हैं। कहीं लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो कई दिलचस्प घटनाएं। केरल और तमिलनाडु से दो ऐसी कैंडिडेट सामने आई हैं, जो ट्रांसजेंडर हैं। इन्होंने बड़े-बड़े राजनीतिक दलों को चुनौती दी है। एक बड़ी बात यह है कि दोनों ही पढ़ीं-लिखी हैं और कई क्षेत्रों में काम कर रही हैं। पहले मिलवाते हैं केरल के वेंगारा से चुनाव लड़ने जा रहीं अनन्या कुमारी एलेक्स से।

PREV
16
Kerala election:  वेंगारा सीट से इस ट्रांसजेंडर ने दी चुनौती, हम लोग भी नेता क्यों नहीं बन सकते

अनन्या कुमार केरल की पहली ट्रांसजेंडर प्रत्याशी मानी जा रही हैं। वे कहती हैं कि उन्हें साबित करना है कि ट्रांसजेंडर भी नेता हो सकते हैं।
 

26

अनन्या कहती हैं कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा है। अगर वे चुनाव जीतती हैं, तो इस दिशा में सबसे पहले काम करेंगी।

36

बता दें कि अनन्या केरल की जानी-मानी रेडियो जॉकी हैं। वे एक मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। वे मॉडलिंग भी करती हैं।

46

अनन्या डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी की उम्मीदवार हैं। इनका मुकाबला इंडियन यूनियन आफ मुस्लिग लीग (IUML) के उम्मीदवार पीके कुन्हालीकुट्टी और वाम डेमोक्रेटिक फ्रंट(LDF) के प्रत्याशी पी जिजी से है।
 

56

केरल के पेरुमन की रहने वालीं 28 वर्षीय अनन्या कहती हैं कि जहां भी मानवीय मुद्दों की बात होती है, तो उन्हें भी पुरुषों और महिलाओं के बराबर मानना चाहिए।
 

66

ये हैं भारती कन्नमा
तमिलनाडु में मदुरै दक्षिण सीट से ट्रांसजेंडर भारती कन्नमा खड़ी हुई हैं। वे खुद को ईमानदार बताते हुए लोगों से वोट देने की अपील की रही हैं। भारती न्यू जनरेशन पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं। भारती 2014 और 2019 में मदुरै सीट से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव में उनका नामांकन रद्दा हो गया था। भारती काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली हुई है। इसके अलावा बीए इकॉनोमी में मास्टर डिग्री, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories