Published : Oct 17, 2022, 01:56 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 06:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : दीपावली (Diwali 2022) का त्योहार इस बार 22 अक्टूबर से शुरू होगा जो कि 26 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन बड़ी दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन पांचों दिनों में विशेष रूप से रंगोली बनाने का महत्व होता है। लोग अपने घर और आंगन में तरह तरह की रंगोलियां बनाते हैं। वैसे तो रंगोली तरह-तरह के रंगों से बनाई जाती है। लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप फूल, कुंदन, और मोतियों से भी रंगोली बना सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ इसी तरह की डिफरेंट रंगोली डिजाइंस (Diwali ki Rangoli Designs 2022)...
टाइल रंगोली
टाइल रंगोली एक काफी अलग प्रकार की रंगोली डिजाइन है। जहां सफेद टाइलों को सजाया जाता है और कांच की पेंटिंग के साथ चित्रित किया जाता है। यह रंगोली घर के अंदर और बाहर दोनों जगह बनाई जा सकती है। इन टाइल्स के पास लैम्प लगाकर आप पूरी रंगोली में और चमक ला सकते हैं।
25
टेराकोटा पान रंगोली
इस प्रकार की रंगोली डिजाइन में बार-बार पैटर्न के रूप में एक सेंटर पीस डिजाइन बनाया जाता है। चारों तरफ पान शेप के डिजाइन बना सकते हैं। फिर आसपास दीयों से सजाया जाता है, जिससे घर में रौनक आ जाती है।
35
फूलों की रंगोली
आइए इस दिवाली को हर्बल बनाएं। केमिकल रंगों और अन्य उत्पादों का उपयोग करने के बजाय, हम अलग-अलग रंगों के फूल और पत्तों से सजाकर सुंदर रंगोली बनाएं। इसे बनाने में आप बच्चों की मदद भी ले सकते हैं।
45
मिरर रंगोली
क्यों ना इस बार दिवाली में रंगोली में थोड़ा सा रिफ्लेक्टिव ग्लो जोड़ा जाए? रंगोली के साथ छोटे-छोटे मिरर जोड़े जाए और इसे एक अलग रूप दिया जाया। आजकल मिरर रंगोली खूब ट्रेंड में है और इसपर मिरर चिपाकर इसे काफी दिनों तक रख सकते हैं।
55
कुंदन और स्टोन रंगोली
इस बार रंगों की जगह कुंदन और स्टोन्स के रंगोली बनाने की ट्राई करें। ये रंगोली सभी को आकर्षित करती है। आप इसे घर के अंदर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप चिपकाने वाले मोती, कुंदन और स्टोन से कोई भी अच्छी सी डिजाइन बना लें और अंत में इसके आसपास दीयों या फूलों से सजावट करें।