लाइफस्टाइल डेस्क : भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जिन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर भी बुलाते थे, उनकी जयंती के दिन या ना कि 14 नवंबर को हर साल चिल्ड्रंस डे (children's day 2022) मनाया जाता है। बच्चों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। स्कूल से लेकर घर में बच्चों के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। मम्मी पापा बच्चों के लिए ढ़ेर सारे गिफ्ट लेकर आते हैं और उन्हें सरप्राइज देते हैं। इस मौके पर आप अपने बच्चों, अपने दोस्तों या ऐसे रिश्तेदारों को चिल्ड्रंस डे की बधाई दे सकते हैं जिनके अंदर अभी भी एक बच्चा मौजूद है। बच्चा तो हम सभी के अंदर ही होता है तो चिल्ड्रंस डे पर इन प्यारे मैसेज कोट्स और फोटो से सभी को विश (children's day wishes in Hindi) करें...
हर बच्चा एक अलग तरह का फूल होता है और सब मिलकर इस दुनिया को एक खूबसूरत बगीचा बनाते हैं।
हैप्पी चिल्ड्रन डे
210
इसीलिए तो बच्चों पर नूर बरसता है, शरारतें तो करते है, लेकिन साजिशें नहीं करते !
Happy Children’s Day 2022
310
आपको बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं क्योंकि आप भी कभी बच्चे थे। इस दिन को बड़े आनंद के साथ मनाने के लिए अपने अंदर के उस बच्चे को ढूंढो।
हैप्पी चिल्ड्रन डे
410
चाचा जी के हम है बच्चे प्यारे, मां-बाप के राज दुलारे, आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस, आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस।
हैप्पी चिल्ड्रंस डे 2022
510
दुनिया का सबसे सच्चा समय, दुनिया का सबसे अच्छा दिन, दुनिया का सबसे हसीन पल, सिर्फ बचपन में ही मिलता है।
आप सभी को बाल दिवस की बधाई।
610
आपके जीवन का हर दिन खुशियों और मुस्कान के साथ शुरू हो, ठीक वैसे ही जैसे बचपन में शुरू हुआ था।
आपको बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
710
हर खेल में साथी थे, हर रिश्ता निभाना था, गम की जुबान ना होती थी, ना जख्मों का पैमाना था, सच में यार, वो बचपन बहुत प्यारा था।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
810
रोना, खेलना या हंसना कभी बंद न करें; यह आपके बचपन का सिर्फ एक हिस्सा है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
हैप्पी बाल दिवस...
910
बचपन है खुशियों का खजाना, जो कभी फिर लौट के न आना, बड़ा कठिन है यादों से भुलाना, वो खेल कूद खाना पीना खूब मस्ती, यारों के संग पुरे दिन बलखाना
Happy Children’s Day 2022
1010
बच्चे हमें हमेशा यही सिखाते हैं कि हर छोटी से छोटी चीज हमें खुश कर सकती है।
सभी बच्चों और बड़ों को बाल दिवस की शुभकामनाएं!