पत्नी से अलग होने के बाद हनी सिंह की लाइफ में आई ये लड़की, हॉटनेस और फैशन में कई अदाकारों को देती हैं मात

लाइफस्टाइल डेस्क. शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद हनी सिंह (Honey Singh ) को फिर से प्यार हो गया हैं। वो अपनी नई गर्लफ्रेंड का हाथ (Yo Yo Honey Singh New Girlfriend) थामे नजर आएं।  फेमस सिंगर की नई गर्लफ्रेंड का नाम  टीना थडानी (Tina Thadani)है। वो काफी स्टाइलिश हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। परफेक्ट फिगर रखने वाली टीना काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। वो आए दिन अपनी अलग-अलग आउटफिट और लुक्स में तस्वीरें शेयर करती हैं। आइए नीचे दिखाते हैं Yo Yo हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड के अलग-अलग लुक्स को जिसके आगे कई अदाकाराएं भी नहीं टिकती हैं...

Nitu Kumari | Published : Dec 8, 2022 12:08 PM IST

17
 पत्नी से अलग होने के बाद हनी सिंह की लाइफ में आई ये लड़की, हॉटनेस और फैशन में कई अदाकारों को देती हैं मात

टीना थडानी और हनी सिंह की नजदीकियां उनके लेटेस्ट गाने ‘पेरिस ट्रिप’ के दौरान बढ़ीं। वो इस गाने में दिखाई दी हैं। टीना एक मॉडल हैं। इसके साथ ही साल 2008 में आई फिल्म ‘द मोल’ में भी काम किया है। इसके अलावा ‘ड्रिफ्टर्स अनारकली’ में भी एक्टिंग करते दिखाई दी हैं।

27

टीना थडानी काफी फैशनेबल हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर उनके फैशन के बारे में समझ सकते हैं। उनके आउटफिट से आप पार्टी से लेकर शॉपिंग तक के आइडिया ले सकते हैं।

37

अगर हाल ही में आपकी शादी हुई है और समंदर किनारे पति के साथ हनीमून मनाने की योजना है तो कुछ ऐसा अपने बैग में जरूर पैक कीजिएगा। टीना के जैसी जब व्हाइट कलर का शर्ट पहनकर पति के सामने जाएंगी तो यकीन मानिए उनका मूड बदलते देर नहीं लगेगा।

47


इस तस्वीर में वो पिंक कलर की कटऑफ डिटेल की मिनी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। आप इसे जन्मदिन की पार्टी पर कैरी कर सकती हैं। अगर डेट पर जाना हो तो भी इस तरह का कुछ पहन सकती हैं।

57

टीना हर मौके के लिए अलग-अलग आउटफिट कैरी करती हैं। क्लोज फ्रेंड्स के साथ पार्टी करनी हो तो इस तरह का मिनी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। बांधे हुए बालों के साथ हैवी मेकअप परफेक्ट रहेगा। टीना ने इस तस्वीर में साटन फैब्रिक की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है। उपर से ब्राउन कलर का ब्लेजर डाले हुए हैं। हूप ईयरिंग्स लुक को काफी आकर्षक बना रही है।

67

अगर शॉपिंग के दौरान सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो टीना के जैसे आउटफिट और बालों का डिजाइन करना मत भूलिए। फ्रेंच चोटी के साथ फुल नेक आउटफिट आपको काफी अट्रैक्टिव बना देगा।

77

बता दें कि हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी ने उनपर बेवफाई का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हनी सिंह कई लड़कियों के साथ संबंध रहा है। उन्होंने हनी सिंह पर मारपीट का भी आरोप लगाया था।सितंबर 2022 में उनका तलका हुआ था। इतनी जल्दी हनी सिंह को नई लड़की के साथ देखकर फैंस ज्यादा खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:

सेक्स के दौरान डर्टी टॉक करने के होते हैं 4 फायदे, वैज्ञानिकों ने बताया, एक तो ऑर्गेज्म से हैं जुड़ा

बिना सेक्स के भी महिलाएं बन सकती हैं मां, जानें वो 5 तरीके

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos