लाइफस्टाइल डेस्क: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) का पावन पर्व इस बार 1 मार्च को मनाया गया। मंगलवार को जगह-जगह भगवान शिव (lord shiva) की पूजा-अर्चना की जाती है और भोलेनाथ की बारात निकाली गई। लेकिन इस दौरान कई लोग भांग के नशे में भी नजर आए। भांग का नशा ऐसा नशा होता है, जो आसानी से जाता नहीं है और अगले दिन इसका हैंगओवर होना भी आम बात है, ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, भांग के नशे को कम करने के उपाय...
दही
दही भांग के नशे को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। शिवरात्रि के बाद हैंगओवर होने पर खट्टा दही खाएं। लेकिन याद रखें की हमें मीठा दही नहीं खाना है, मीठा खाने से भांग का नशा और बढ़ता है।
27
नींबू पानी
शिवरात्रि के अगले दिन अगर आपको भांग का हैंगओवर हो रहा है, तो आप नींबू, संतरा या अंगूर के जूस का सेवन करें। इसमें विटामिन, न्यूट्रियंट और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ही हैंगओवर उतार देते हैं।
37
पानी
शिवरात्रि के बाद भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। आप तरल पदार्थ जैसे- जूस, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन भी साथ में कर सकते हैं। इससे हाइड्रेट रहने के साथ ही आपको हैंगओवर भी नहीं होगा।
47
कॉफी
शिवरात्रि के अगले दिन अगर आपको भांग को हैंगओवर हो रहा है, तो एक कप ब्लैक टी या कॉफी दिमाग में भांग के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।
57
फाइबरयुक्त खाना
भांग के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फाइबरयुक्त खाना जैसे- ताजे फल, सलाद खाएं और जूस पिएं। फाइबर पेट को साफ करने में मदद करेगा। इसके अलावा आप इसबगोल और त्रिफला जैसे चीजों की भी मदद ले सकते हैं।
67
फ्रुक्टोज का सेवन करें
कुछ फलों में पाया जाने वाला फ्रुक्टोज हैंगओवर से लड़ने में बहुत कारगर होता है। इसेक लिए सेब का रस, अनानास का रस, शहद मिलाएं और इस ड्रिंक को पिएं।
77
नहाना
भांग खाने से भले ही आप नशे में हो, लेकिन आप इस दौरान गर्म पानी से जरूर नहाएं। इससे नहाने पर पसीना आएगा जिससे दिमाग से भांग का नशा उतर जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.