MP में शुरू हुआ 1000 बेड का अनोखा क्वारंटीन सेंटर, जहां मरीज देखेंगे रामायण और महाभारत जैसे सीरियल


भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच राजधानी भोपाल से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1000 बिस्तरों वाला क्वारंटीन सेंटर शुरू कर दिया गया है। जिसकी शुरूआत राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। इस सेंटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें मरीजों के लिए योग से लेकर रामायण देखने की व्यवस्था सरकार की तरफ से की गई है। यहां मरीजों के इलाज के लिए 200 डॉक्टर और पैरामेडिकल का स्टाफ तैनात होगा।
 

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2021 8:00 AM IST

16
MP में शुरू हुआ 1000 बेड का अनोखा क्वारंटीन सेंटर, जहां मरीज देखेंगे रामायण और महाभारत जैसे सीरियल


सर्व सुविधा युक्त इस क्वारंटीन सेंटर को भोपाल जिला भाजपा और माधव सेवा केंद्र की टीम द्वारा तैयार किया गया है। यह सेंटर गरीब लोगों के लिए बनाया गया है। जो संक्रमित होने के बाद जिनके घर में आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था नहीं है। ना चाहकर भी ऐसे लोगों को अपने घर में रहना पड़ता है। जिसके चलते पूरे परिवार में संक्रमण फैल जाता है।
 

26


बता दें कि इस  क्वारंटीन सेंटर में कई कोविड वार्ड बनाए गए हैं। जिनका नाम देश के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। सुभाष चंद्र बोस वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, सरदार पटेल वार्ड, राजा भोज वार्ड जैसे नामों पर इन वार्डों का नाम रखा गया है। वहीं महिलाओं के वार्ड का नाम रानी लक्ष्मीबाई और रानी कमलापति रखा गया है
 

36

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बनकर तैयार इस क्वारंटीन सेंटर के हर वार्ड में 30 से लेकर 50 बेड बनाए गए हैं। यहां हर बेड के पास मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था और पॉइंट बनाया गया है। साथ ही पास में मरीजों के लिए गर्म पानी का कंटेनर भी रखा गया है। इतना ही नहीं बेड के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी रखी गई है।

46


संस्था की तरफ से इस सेंटर में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगवाई गईं हैं। ताकि मरीजों का मनोरंजन के साथ कुछ ज्ञान भी मिल सके। इस टीवी के जरिए मरीजों को रामायण और महाभारत सीरियल दिखाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें योगा भी सिखाई जाएगी। साथ ही वह सेंटर में महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकेंगे।
 

56


इस सेंटर के हर वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। वह समय-समय पर मरीजों का ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगी। अगरी  किसी की गंभीर हालत होती है तो उसे फौरन बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा यहां मरीजों को दवा, नाश्ता और दो टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

66


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस सेंटर को बनाने वाली पूरी टीम तथा उनको सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए तारीफ की है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos