EV कार-स्कूटी चार्जिंग करते सयम ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो इंदौर जैसा भयानक हादसा होगा
पेट्रोल की बचत करने के लिए हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहता है। बस बैटरी चार्ज करो और गाड़ी दौड़ने के लिए तैयार। लेकिन घर पर EV चार्ज करना किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। जरा सी ललापरवाही की तो इंदौर ईवी कार अग्निकांड जैसा हादसा हो सकता है।

क्या EV वाहन आज भी सुरक्षित?
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण अग्निकांड में 8 जिंदगियां जलकर खत्म हो गईं। हादसे में मरने वाले में शहर के कारोबारी मनोज पुगलिया समेत उनके परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। जिन्होंने घर के अंदर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगाई थी, लेकिन इस दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और तीन मंजिला घर में आग लग गई। लेकिन इंदौर की इस घटना ने एक बार फिर ईवी वाहनों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है कि यह कितने सुरक्षित हैं। खासकर चार्ज करना...तो आइए जानते हैं कि चार्जिंग के वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे ऐसा कोई हादसा नहीं हो।
एक्सटेंशन बोर्ड में नहीं लगाएं ईवी का प्लग
सबसे पहले बात करते हैं प्लग-इन बोर्ड की, तो ध्यान दें कि कार या स्कूटी चार्ज करते समय एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही खराब क्वालिटी के सॉकेट का उपयोग न करें। तो यह गर्म जल्दी होंगे और शॉर्ट सर्किट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
अब बात करतें हैं ईवी वाहन को चार्ज करने वाले चार्जर की। तो हमेशा कंपनी द्वारा दिया गया ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें। यानि डुप्लिकेट या थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल नहीं करें।
पानी और नमी से बचें
अगर आप जिस भी कार या स्कूटी को चार्जिंग पर लगा रहे हैं तो इन वाहनों को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर खड़ी करके चार्ज करें। क्योंकि चार्जिंग के वक्त करंट का प्रवाह होता है, तो पानी वाली जगह करंट फैल सकता है।
ओवर चार्जिंग बिलकुल नहीं करें
ईवी वाहन चार्ज करते वक्त सबसे जरूरी बात यह है कि चार्जिंग पूरी होने के बाद स्विच को ऑफ कर दें। यानि ओवर चार्जिंग नहीं करें। नहीं तो यह गर्म होकर हादसा में बदल सकता है।
चार्जिंग करते वक्त वाहन के पास नहीं जाएं
चार्जिंग करते वक्त ध्यान रखें कि आप जिस भी केवल का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कटी-फिटी नहीं होनी चाहिए। वहीं चार्जिंग के दौरान ईवी वाहन के पास ना तो आप रहें और ना ही बच्चों को पास जाने दें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

